शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
  6. वेनिस फिल्म समारोह में ढेरों सितारे
Written By भाषा

वेनिस फिल्म समारोह में ढेरों सितारे

Venis film festival kans | वेनिस फिल्म समारोह में ढेरों सितारे
पिछले साल के विपरीत इस वर्ष का वेनिस फिल्म समारोह नामी गिरामी सितारों की महफिल से सजने वाला है। समारोह में हॉलीवुड के चार्लिज थेरोन, ईवा मेंडेस, निकोलस केज और जूलियाने मूर जैसे सितारों के शामिल होने की संभावना है।

हालाँकि दो से 12 सितंबर के बीच होने वाले समारोह में शामिल होने वालों की सूची की आधिकारिक घोषणा रोम में 30 जुलाई को होगी। समारोह में कई निर्देशक अपनी फिल्मों का प्रदर्शन करने वाले हैं।

इस बार समारोह में एशिया की फिल्में देखने के इच्छुक लोगों को निराश होना पड़ सकता है क्योंकि कान फिल्म समारोह पहले ही महाद्वीप की बहुत सी फिल्मों को प्रदर्शित कर चुका है।