शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
  6. फराह फॉसेट की वसीयत
Written By भाषा

फराह फॉसेट की वसीयत

Farah Faset Will | फराह फॉसेट की वसीयत
हाल ही में कैंसर की जंग हारीं अभिनेत्री फराह फॉसेट ने अपनी संपत्ति का मालिक अपने बेटे को बनाते हुए अपने पति रायन ओ नील के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा है।

फराह ने अपनी वसीयत 2007 में तैयार की थी, जिसके पूर्व चिकित्सकों ने उन्हें बताया था कि उनकी बीमारी लिवर तक पहुँच गई है।

'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार हालाँकि फराह के अपने बेटे रेडमंड के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी करोड़ों की संपत्ति का मालिक रेडमंड को ही बनाया है। रेडमंड फिलहाल मादक पदार्थों संबंधी अपराधों के चलते जेल में है। फराह की वसीयत कुछ दिन बाद सार्वजनिक होगी।