• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
Written By ND

भारतीय सिनेमा का नाम बॉलीवुड कैसे पड़ा?

'बॉलीवुड'
भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड कहा जरूर जाता है पर यह नाम अधिकृत नहीं है। यह तो सिर्फ गढ़ने में आ जाने के बाद प्रचलित हुआ नाम है। 'बॉलीवुड' शब्द पूरे भारतीय सिनेमा के लिए भी नहीं है।

यह तो सिर्फ मुंबईया सिनेमा के लिए उपयोग किया जाने वाला शब्द है। पर जिन्हें नहीं मालूम है उन्हें ऐसा लगता है कि यह शब्द पूरे भारतीय सिनेमा के लिए उपयोग किया जाता है।

बॉलीबुड में आगे का बॉ बॉम्बे शब्द से आया है और शेष लीवुड हॉलीवुड से लिया गया है। इस तरह हमने अपने सिनेमा के लिए बॉलीवुड शब्द बनाया था।

हॉलीवुड अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक शहर है जो अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा केंद्र है और इसलिए वहाँ के सिनेमा के लिए 'हॉलीवुड' शब्द बन गया। बॉलीवुड भी हॉलीवुड से प्रभावित संज्ञा है और ऐसा ही एक शब्द कलकतिया सिनेमा के लिए टॉलीवुड है जिसमें टॉलीगंज से टॉली आया है।