1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. दिल्ली

राहुल से बड़ा नेता बताओ

चुनाव 2008
चुनावी मौसम में टिकट दिलवाने वालों का रूतबा वाकई बढ़ गया है। उनका एक मोबाइल बंद नहीं होता कि दूसरे की घंटी घनघनाने लगती है। छुटभैया किस्म के ये नेता टिकटार्थियों को आश्वासनों की मीठी गोलियाँ दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पूर्वी दिल्ली की एक सीट के लिए जब एक टिकटार्थी स्थानीय नेता के यहाँ पहुँचा तो वह उसे बड़े-बड़े नेताओं से मिलवाने का ऑफर देने लगा।

लेकिन टिकटार्थी उससे भी बड़ा तीसमारखाँ था। उसने कहा कि भाई साहब! मैं राहुल गाँधी से मिल चुका हूँ। यदि उससे ऊपर कोई हो तो बताओ। अब सामने वाले की सूरत देखने वाली थी। टिकट पाने वाले ने कहा कि मैं तो आपको यह कहने आया था कि आप जो फलाँ के लिए जोर लगा रहे हैं, वह बंद कर दो, क्योंकि टिकट तो मुझे ही मिलनी है। (नईदुनिया)