• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. हैलो डार्लिंग : लंपट बॉस और हसीनाएँ
Written By समय ताम्रकर

हैलो डार्लिंग : लंपट बॉस और हसीनाएँ

Hello Darling Movie Preview | हैलो डार्लिंग : लंपट बॉस और हसीनाएँ
निर्माता : अशोक घई
निर्देशक : मनोज तिवारी
संगीत : प्रीतम
कलाकार : सेलिना जेटली, ईशा कोप्पिकर, गुल पनाग, जावेद जाफरी, सीमा बिस्वास, चंकी पांडे, दिव्या दत्ता, असावरी जोशी, मुकेश तिवारी
PR

‘हैलो डार्लिंग’ कहानी है तीन खूबसूरत हसीनाओं और लंपट बॉस की। बॉस के इरादे नेक नहीं हैं, लेकिन लड़कियाँ भी उसे बनाना खूब जानती हैं। 35 वर्षीय हार्दिक (जावेद जाफरी) आरबी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का सीईओ है। वह बहुत महत्वाकांक्षी है और आगे बढ़ने के लिए सही/गलत में फर्क नहीं करता। खूबसूरत लड़कियाँ उसकी कमजोरी है।

PR

कैंडी (सेलिना जेटली) बड़ी खूबसूरत है और हार्दिक की पीए है। ऑफिस में काम करने वाले दूसरे लोगों का सोचना है कि कैंडी और हार्दिक के बीच नाजायज संबंध है, जबकि कैंडी तो रॉकी (चंकी पांडे) को चाहती है।

PR

मानसी (गुल पनाग) को अपने करियर से बेहद प्यार है और एक दिन वह बहुत ऊँचे पद तक जाना चाहती है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह हार्दिक का शोषण भी सहती है।

हिसार की रहने वाली सतवती (ईशा कोप्पिकर) एक मिडिल क्लास गर्ल है। इसी कंपनी से उसने अपना करियर शुरू किया और जल्दी ही वह मानसी और कैंडी की दोस्त बन जाती है।
PR

हार्दिक की बदमाशी जब बढ़ जाती है तो तीनों लड़कियाँ मिलकर उसे सबक सिखाने की सोचती हैं। हार्दिक भी कम नहीं है। इन लड़कियों की चालाकियों से वह अच्‍छी तरह वाकिफ है। इस लड़ाई को कॉमेडी की चाशनी में डूबो कर दिखाया गया है। जीत किसकी होती है, इसके लिए तो फिल्म देखना होगी। ‘अपना सपना मनी मनी’ और ‘क्या कूल हैं हम’ के लेखक पंकज और सचिन ने इस फिल्म को लिखा है।