• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

मनोज तिवारी सीख रहे हैं मराठी

मनोज तिवारी सीख रहे हैं मराठी -
PR
कहते हैं खेल दूरियों को मिटाता है। ऐसा ही कुछ हो रहा है सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में।

एक तरफ सीसीएल ने जहां मनोरंजन और क्रिकेट के खूबसूरत संगम को दर्शाया है, वहीं सारे हिन्दुस्तान को एकता के सूत्र में बांध दिया है।

सिर्फ दो समुदाय ही नहीं बल्कि मन में खिंची दीवारों को भी गिरा दिया है। विशेष रूप से भोजपुरी समुदाय और मराठियों के बीच जमी बर्फ को पिघला दिया है।

पिछले दिनों रांची में भोजपुरी दबंग्स और वीर मराठी के बीच हुए मैच के बारे में बताते हुए भोजपुरी दबंग्स के कप्तान और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी ने कहा कि सीसीएल के ज़रिए भोजपुरी दबंग्स और वीर मराठी टीम के बीच हुए मैच ने न सिर्फ भाषाई दूरियों को मिटाया बल्कि दो समुदाय को एक-दूसरे के करीब लाकर खड़ा कर दिया।

मजे की बात यह है कि मराठी चैनल पर हो रहे मैच का प्रसारण देख उत्तर भारत में मराठी सीखने की तेज़ हवा चली है। इस परिवर्तन को देखकर सच कहें तो अपने ही घर में वीर मराठी से हारने का कोई मलाल नहीं रहा।

मज़ेदार बात यह है कि उत्तर भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे मनोज तिवारी भी मराठी सीखने में जुटे हैं। उन्होंने न सिर्फ पुणे में पुणेवासियों का अभिवादन मराठी भाषा में दिया बल्कि कुछ सीखे गए मराठी शब्दों से पुणेवासियों को अवगत करवाया।