• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

प्रधानमंत्री करीना कपूर!

प्रधानमंत्री करीना कपूर! -
PR


करीना कपूर इस समय इतनी हड़बड़ी में हैं कि क्या कर रही हैं खुद उन्हें पता नहीं है। फिल्म निर्माताओं को वे हां कहती हैं फिर मना कर देती हैं। इसी बीच शादी की तैयारियों के लिए भी वक्त देना है। भंसाली की फिल्म से वे अलग की जा चुकी है। अब वे प्रकाश झा की फिल्म में दमदार रोल निभाने जा रही हैं।

चक्रव्यूह के बाद झा अपनी अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं जो पॉलिटिकल थ्रिलर होगी। इस फिल्म की शूटिंग वर्ष के अंत में शुरू होगी। झा के खास हीरो अजय देवगन की झा के खेमे में वापसी हो रही है और वे इस फिल्म में दिखाई देंगे।

इस फिल्म में फीमेल प्राइम मिनिस्टर का रोल है। प्रकाश झा फाइनल नहीं कर पा रहे थे कि किसे लिया जाए। अजय देवगन ने उनकी यह समस्या सुलझाते हुए करीना का नाम सुझा दिया। बात झा को जम गई और करीना भी मान गईं।

फिल्म के शुरू होने में अभी काफी वक्त है और तब तक करीना भी शादी (यदि होती है तो) से फुर्सत पा लेंगी।