• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. प्यार इम्पॉसिबल : फर्स्ट लुक
Written By समय ताम्रकर

प्यार इम्पॉसिबल : फर्स्ट लुक

Pyaar Impossible : First Look | प्यार इम्पॉसिबल : फर्स्ट लुक
PR

‘प्यार इम्पॉसिबल’ के फोटो और नाम को देखकर कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। आलिशा (प्रियंका चोपड़ा) एक ऐसी खूबसूरत लड़की है, जिस पर से नजर नहीं हटती। इतनी आकर्षक कि सभी उससे दोस्ती करना चाहते हैं। अभय (उदय चोपड़ा) चश्मीश है। एक अजीब-सा इनसान है, जो सामने आने से घबराता है। आखिर इन दोनों के बीच प्यार कैसे हो सकता है। हुआ न ‘प्यार इम्पॉसिबल’। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग अप्रैल से आरंभ हो गई है और इससे बॉलीवुड को बहुत उम्मीद है।