• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

दीपिका पादुकोण से सैफ और जॉन नाराज

दीपिका पादुकोण से सैफ और जॉन नाराज -

दीपिका पादुकोण ने हरकत ही ऐसी कर दी है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनके अनप्रोफेशनल रवैये से नाराज हैं। छ: दिन तक शूटिंग करने के बाद अचानक उन्होंने घोषणा कर दी कि वे इस फिल्म से अलग हो रही हैं। दीपिका को रजनीकांत की फिल्म में काम करने का मौका मिला और इसे वे किसी भी हालत में हाथ से नहीं जाने देना चाहती थीं। उन्होंने डेट्स प्रॉब्लम का बहाना बनाते हुए रेस 2 के लोगों को जोरदार झटका दे डाला।

दीपिका से रेस 2 की टीम किस कदर नाराज है इसका नजारा डेविड धवन के बेटे रोहित धवन की शादी में गोआ में देखने को मिला। दीपिका भी शादी में शामिल हुईं और रेस 2 के हीरो जॉन अब्राहम और सैफ अली खान भी वहां मौजूद थे।


ये दोनों हीरो पहले भी दीपिका के साथ फिल्म कर चुके हैं और दीपिका से इनकी अच्छी ट्यूनिंग भी है, लेकिन पार्टी में दोनों ने दीपिका की उपेक्षा की। न ही वे दीपिका से मिले और न ही उन्होंने बात की। दीपिका जरूर कोशिश करती रही, लेकिन सैफ और जॉन ने भाव नहीं दिए।

सूत्रों का कहना है कि दीपिका द्वारा फिल्म छोड़ने से सारा शेड्यूल गड़बड़ा गया है। नई हीरोइन को ढूंढना पड़ेगा। दीपिका वाले हिस्से को रीशूट करना होगा। इसके लिए कलाकारों को एक बार फिर अपनी डेट्स पर काम करना होगा। उनकनाराजगजायहै

बॉलीवुड के कई अन्य निर्माता भी दीपिका के इस व्यवहार से नाराज हैं। एक निर्माता ने बताया कि रमेश तौरानी जैसे सीनियर प्रोड्यसूर के साथ दीपिका ने ठीक नहीं किया। वे तो फिल्म छोड़ कर चली गईं और लाखों का नुकसान तौरानी का हुआ है।

कहा जा रहा है कि कुछ निर्माताओं के कहने पर तौरानी इस मामले को सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) के पास ले गए हैं। वे किसी भी कीमत पर दीपिका को मजा चखाना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में होगा। संभवत: दीपिका को मोटी रकम चुकाना पड़ सकती है।

इसी बीच दीपिका की जगह अन्य हीरोइन की तलाश की जा रही है। करीना, प्रियंका से लेकर असिन तक के नामों की चर्चा है।