रविवार, 13 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

चढ़ते सूरज को सलाम

चढ़ते सूरज को सलाम -
बॉलीवुड में चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है। इसका ताजा उदाहरण है अब्बास-मस्तान और नील नितिन मुकेश की वो फिल्म जिसे अब्बास-मस्तान ने बंद कर दिया था। लेकिन नील की फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ के हिट होते ही उन्होंने फिर से इसे बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

निर्माता के रूप में अब्बास-मस्तान ने नील को ‘जॉनी गद्दार’ के प्रदर्शित होने के कुछ दिनों बाद साइन किया था। नील की दूसरी फिल्म ‘आ देखें ज़रा’ जब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई तो दोनों भाइयों ने फिल्म को बंद कर दिया।

उनका कहना था कि वे इस समय दूसरी फिल्म में व्यस्त हैं, इसलिए इस फिल्म को उन्होंने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जबकि नील के दो फिल्मों के पिटने से अब्बास-मस्तान घबरा गए थे।

इसी बीच ‘न्यूयॉर्क’ प्रदर्शित हो गई। यह फिल्म सफल हुई और नील के काम की भी तारीफ हुई। नील की स्टार वैल्यू को बढ़ते देख यह फिल्म फिर से शुरू कर दी गई है। लगता है कि कई हिट फिल्म बनाने वाले अब्बास-मस्तान को अपनी प्रतिभा पर भरोसा नहीं रहा है। शायद इसीलिए वे स्टार की मार्केट वैल्यू को देख ही ‍अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं।