शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 30 मई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

30 मई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Bhavishyavani | 30 मई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। कार्यकुशलता बढ़ेगी। अधिकतर कामों में यश, सफलता मिलेगी। आपसी सहयोग में कमी महसूस होगी। परिणाम की चिंता बनी रहेगी। व्यर्थ के तनाव से मन में भय रहेगा। दोपहर के बाद पारिवारिक मतभेदों में कमी आएगी। दूसरों की आलोचना न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं।

वृषभ- आज पारस्परिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। आध्यात्मिक गुरु से भेंट होगी। धन वृ‍द्धि होगी। लाभकारी कामों में निवेश बढ़ेगा। स्वास्‍थ्य पहले से अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में सहभागिता होगी। ससुराल पक्ष से किसी का आगमन होगा। मानसिक रूप से मजबूत होना होगा। स्वयं पर भरोसा रख कार्य करना होंगे। व्यावसायिक प्रबंधन आवश्यक रहेगा। संतान की गतिविधियों से चिंता रहेगी। स्त्री पक्ष की चिंता दूर होगी। अपना अनुभव बांटने का प्रयास करें।

मिथुन- आज कामकाज में परिश्रम, सक्रियता में कमी न होने दें। अधिकारी असहयोग दर्शाएंगे। जल्दबाजी में लिए निर्णयों से हानि हो सकती है। नियमितता रखनी होगी। विरोधियों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन पर गौर करें। शत्रु परेशान कर सकते हैं। आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे। पूजन कर्म पर पूर्ण विश्वास रखें। छोटी बातें तनाव का कारण बनेंगी। लघु यात्रा टालने का प्रयास करें। अध्ययन में मन लगाएं।

कर्क- आज प्रतियोगी परीक्षा में लाभ होगा। कामकाज के मामले में किसी संभावना में न रहें। खर्च की पूर्ति करने में अड़चनें आएंगी। पारिवारिक शांति मिलेगी। शिक्षा संबंधी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। सम्मान होगा। जमीन मसले में लाभ होगा। कार्य में आशातीत सफलता के अवसर मिलेंगे। जरूरी कार्य की यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विश्वासप्रद स्थिति नहीं रहेगी।

सिंह- मधुर बोलने से आपके काम जल्दी होंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। योग्यता, अनुभव का उपयोग करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम के अनुकूल लाभ मिलेगा। घरेलू वातावरण अशांत होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से मन व्यथित होगा। तनाव रहेगा। लेनदेन को सुविधाजनक बनाना होगा। सोचे कार्य होने से मन में उत्साह रहेगा। नए निवेश में सफलता मिलना शुरू होगी।

कन्या- आज गणपति आराधना से रुके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए फैसलों से लाभ, सम्मान मिलेगा। वैवाहिक विषय में सफलता मिलेगी। बचत, निवेश में लाभ होगा। स्‍थायी संपत्ति क्रय के योग बनेंगे। पारिवारिक समस्या को अनदेखा न करें। पराक्रम में वृद्धि होगी। संचित कोष खर्च होने से अप्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल में चल रही झंझटें दूर होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

तुला- आपको आध्यात्मिक ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा लोगों को नवीन पद की प्राप्ति हो सकेगी। आय में वृद्धि से निवेश बढ़ेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। अनुदान प्राप्त होगा। वाणी व्यवहार का सुख मिलेगा। परिवार में आनंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में प्रयासरत रहने से सफलता सुनिश्चित होगी। पुराने अनुभव से लाभ प्राप्त होगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। स्वास्‍थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

FILE
वृश्चिक- महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन अच्छा है। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होने से उन्नति होगी। वैश्विक कीर्ति बढ़ेगी। धन प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में पहले से वृद्धि होगी। अपने कार्य में आनंद का अनुभव करेंगे। दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। दीर्घजीवी होने का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मान-सम्मान में पहले से बढ़ोतरी होगी। भाग्यवर्धक स्थिति का निर्माण हो सकेगा। परिवार के लोगों पर ध्यान देना होगा।

धनु- आज ऐश्वर्य प्राप्ति के संकेत हैं। सुख-शांति रहेगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगी। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। स्वास्‍थ्य की समस्या हल होगी। धनहानि होगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है। खरीद-फरोख्त से बचें। स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता का निवारण होगा। आर्थिक मामले सहजता से सुलझेंगे। व्यक्ति विशेष से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीष लें।

मकर- आज का दिन अनुकूलता से युक्त है। विद्यार्थी कम प्रयास में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। भागीदारी में आपके द्वारा लिए निर्णयों से लाभ होगा। परिवार में वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। आय में वृ‍द्धि व लाभ के योग हैं। संयम रख काम करना जरूरी होगा। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार ठीक चलेगा। लघु यात्रा टालने का प्रयास करें। आवश्यकताएं सीमित रखें। कर्ज लेने से बचें।

कुंभ- आज व्यापार में स्थि‍ति अपने अनुकूल होगी। कामकाज में मन लगेगा। पूर्व ‍में किए गए कार्यों का फल मिलेगा। किसी राजनेता या प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अपने ज्ञान को प्रसारित करें। राज्यपक्ष से रोजगार की प्राप्ति होगी। धन-धान्य प्राप्त होगा। शंका न करें। सायंकाल के समय विवाद में विजय मिलेगी। गुरुजनों के परामर्श से काम करें। राजनीतिक लोगों का कद बढ़ेगा। परिश्रम में कमी आना बाधक बनेगा।

मीन- धार्मिक यात्रा हो सकती है। भाग्य के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे। महत्व के कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में मनोयोग से काम करने पर लाभ पहले की अपेक्षा बढ़ा रहेगा। प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पर नजर रखें। तिलक लगाने, मंदिर जाने से यश व धन अवश्य प्राप्त होगा। गोपनीय कार्य में पूर्णत: सावधानी रखें। पारिवारिक सहजता का अनुभव होगा। सायंकाल में विश्वास में कम महसूस होगी।