29 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- विरोधी पस्त होंगे। यात्रा से लाभ। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यापार निवेश से लाभ तथा परीक्षादि में सफलता मिलेगी। कल्याणकारी उपाय- श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।देखें वीडियो.....
वृषभ- व्यय बढ़ेगा। चोरी-चोटादि से हानि के योग हैं। जोखिमभरे कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मिथुन- धनलाभ होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापार से लाभ तथा परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
कर्क- कार्य पूर्ण होंगे। योजनाएं बनेंगी। व्यापार, निवेश से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण करें।
सिंह- धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। निवेश से लाभ तथा बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
कन्या- प्रतिष्ठा हानि हो सकती है। विवाद, हानि, दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं। व्यापार धीमा चलेगा।कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
तुला- जीवनसाथी की चिंता होगी। राजकीय कार्यों में गति आएगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। निवेशादि से लाभ होगा।कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।
वृश्चिक- पराक्रम तथा प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। व्यापार निवेश लाभ देंगे। संपत्ति के सौदे लाभकारी होंगे। रोजगार मिल सकता है। कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
धनु- बौद्धिक कार्य सफल होंगे। दावत-पार्टी का निमंत्रण मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफल होंगे।कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मकर- रुके हुए कार्य बनेंगे। प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के अवसर बनेंगे।कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।
कुंभ- प्रतिष्ठा-पराक्रम से प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। रोजगार मिल सकता है।कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मीन- शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार से लाभ तथा रोजगार मिलेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।