क्या होगा अगर सपनों में रत्न दिखें तो...
सपनों में अगर आपको रत्न-जवाहरात दिखाई देते हैं तो उनसे मिलने वाले फल हमेशा शुभ नहीं होते बल्कि अशुभ भी होते हैं। आइए जानते हैं कैसे -
सपनों में विभिन्न रत्नों को देखने का फल इस प्रकार है-* मूंगा = रोग, कष्ट और शत्रु नष्ट होंगे।* गोमेद = समस्या की स्थिति में परिवर्तन होगा।* लहसुनिया = मान-सम्मान मिलेगा। * फ़ीरोजा = व्यापार या रोजगार के अवसर आएंगे।* लाजवर्त = यश में वृद्धि होगी।* सुलेमानी = मित्रों से मतभेद होगा* माणिक्य = अधिकारों में वृद्धि होगी* मोती = सुख-शांति प्राप्त होगी* पन्ना = धनलाभ होगा* पुखराज = घर में क्लेश होगा* हीरा = किसी से प्रेम संबंध बनेंगे।* नीलम = उन्नति और प्रगति होगी।* स्फटिक = धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।* लालड़ी = आकस्मिक रूप से धन प्राप्त होगा।* कटैला = स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।