शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. कब पहनें नई ड्रेस!
Written By WD

कब पहनें नई ड्रेस!

भाग्य बदल सकते हैं नए कपड़े

Star | कब पहनें नई ड्रेस!
ND

हर नई चीज मन में उमंग भर देती है। नई ड्रेस के प्रति हमारा आकर्षण भी कुछ इसी तरह का होता है। कई बार हमें जो ड्रेस सबसे प्यारी होती है, अक्सर वही खराब हो जाती है। समझ में नहीं आता ‍ऐसा क्यों हुआ? एस्ट्रोलॉजी नक्षत्रों के द्वारा ऐसे मसलों को बड़ी रोचकता से सुलझाता है।

क्या हैं नक्षत्र :- हमारे आकाश मंडल में 27 नक्षत्र है। यानी पूरे आकाश को 27 भागों में विभाजित कर हर भाग को एक नक्षत्र का नाम दिया गया है। ये नक्षत्र पॉजिटीव और नेगेटिव दोनों तरह के असर देते हैं। अगर नई ड्रेस कैलेंडर में नक्षत्र देखकर पहली बार पहनी जाए तो हो सकता है अचानक आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाए या फिर हो सकता है आपको लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल जाए।

ऐसा भी हो सकता है कि नक्षत्रों की जानकारी के बिना पहनी ड्रेस को चूहे काट सकते हैं या फिर आपको आग से खतरा हो सकता है। तो क्यों न जानें नक्षत्र और नई ड्रेस के दिलचस्प संबंध को। जब भी चन्द्रमा किसी नक्षत्र में रहता है और उस समय आपने नई ड्रेस पहन ली तो रिजल्ट भी वैसे ही मिलेंगे। आइए जानते हैं कि किस नक्षत्र में चंद्र के रहने पर क्या असर हो सकता है?

अश्विनी- अगर चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में रहता है ‍तब आप कोई नई ड्रेस पहनते हैं तो आप ढेर सारी नई ड्रेस और पा सकते हैं।

भरणी- चंद्रमा के भरणी नक्षत्र में रहने पर पहनी नई ड्रेस घर में चोरी करवा सकती है। अत: भरणी नक्षत्र पर नई ड्रेस पहनने से बचें।

कृतिका- इस नक्षत्र में चंद्रमा हो तब नई ड्रेस कतई ना पहनें आपको आग से खतरा हो सकता है।

ND
रोहिणी- इस नक्षत्र में चंद्रमा शुभ होता है। इस दिन पहनी नई ड्रेस से अचानक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

मृगशिरा- इस नक्षत्र से जरा बचकर रहे। अगर भूल से आपने मृगशिरा में चंद्रमा रहने पर नई ड्रेस पहनी तो चूहे आपकी ड्रेस काट सकते हैं।

आर्द्रा- यह नक्षत्र, नए कपड़े पहनने पर मनी लॉस करवा सकता है। अत: इस नक्षत्र में चंद्रमा होने पर नई ड्रेस पहनने से बचें।

पुनर्वसु - प्रॉब्लम आ सक‍ती है।

पुष्य- अति शुभ नक्षत्र है। इस पर चंद्रमा हो और साथ में आपकी नई ड्रेस तो चार चाँद लग सकते हैं। आपको अलग-अलग स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है।

आश्लेषा- बचकर रहे। ड्रेस खराब हो सकती है।

मघा- लाइफ में उलझनें बढ़ सकती हैं।

पूर्वा फाल्गुनी- प्रशासनिक समस्याएँ उभर सकती है।

उत्तरा फाल्गुनी- इनकम में बढ़ोतरी और पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।

हस्त - अगर आप करियर या स्टडी में सक्सेस चाहते हैं तो इस नक्षत्र में नई ड्रेस जरूर पहनें।

चित्रा- इस नक्षत्र में नई ड्रेस धारण करने से आपको एक नई ड्रेस और मिल सकती है।

स्वाति- यह नक्षत्र कोई बड़े अवसर या समारोह का सुख देता है। खाने-पीने के शौकीन लोग इस नक्षत्र पर नई ड्रेस पहन सकते हैं।

विशाखा- यह नक्ष‍त्र नई ड्रेस के मामले में बड़ा शुभ है। इससे आपके फेम और नेम में इतना असर पड़ेगा कि आप छा जाएँगे।

अनुराधा- यह नक्षत्र मिलनसार लोगों के लिए है। इस दिन नई ड्रेस पहनने पर आपको अच्छे और नए फ्रैंड्स मिलेंगे।

ज्येष्ठा- सावधान! हर प्रकार का नुकसान करवा सकता है।

मूल- नई ड्रेस खो सकती है। लॉन्ड्री से खराब हो सकती है।

पूर्वाषाढ़ा- इस नक्षत्र में चंद्रमा हो तब कतई नई ड्रेस न पहने आपको स्वास्थ्य की कोई नई समस्या शुरू हो सकती है।

उत्तराषाढ़ा- अगर इस नक्षत्र में चंद्रमा है और आपने नई ड्रेस पहनी तो आप अवश्य किसी बड़े सेमिनार या फंक्शन में भाग लेंगे जहाँ से आपको फ्यूचर की उजली राह नजर आएगी।

श्रवण- यह नक्षत्र आँखों को कष्ट दे सकता है।

धनिष्ठा- अगर आपका कोई काम बरसों से रूका पड़ा है तब इस नक्षत्र में चंद्रमा रहे उस दिन ड्रेस धारण कीजिए। काम तुरंत बनेगा।

शतभिषा- इस नक्षत्र में नई ड्रेस हरगिज ना पहनें। आपको पॉइजन का खतरा हो सकता है।

पूर्वा भाद्रपद- इस नक्षत्र से भी सतर्क रहें। आपको पानी से खतरा हो सकता है।

उत्तरा भाद्रपद- तकलीफें बढ़ा सकता है।

रेवती- नई ड्रेस के मामले में अत्यंत शुभ और शानदार नक्षत्र है। आपको फाइनेंशियल प्रॉफिट हो सकता है साथ ही मनपसंद ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं।

इन नक्षत्रों में खरीदें गए कपड़े शुभ-अशुभ फल नहीं देते बल्कि पहली बार पहनने से इनके ऐसे फल मिलते हैं। अगर आप चाहते हैं कि नई ड्रेस के शुभ रिजल्ट मिले तो नक्षत्रों पर नजर जरूर डालें। (वेबदुनिया डेस्क)