चाणक्य सूत्र
चाणक्य नीति के कुछ खास पहलू
विश्व भर के शिक्षकों तथा राजनीतिज्ञों के लिए चाणक्य का व्यक्तित्व अनुकरणीय एवं आदर्श है। उनके चरित्र के पीछे उनकी महानता, कर्मनिष्ठा और दृढप्रतिज्ञता तथा साहस नजर आता है। चाणक्य भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र के पहले विचारक माने जाते हैं। तक्षशिला विश्वविद्यालय में आचार्य रहे चाणक्य राजनीति के चतुर खिलाड़ी थे। इसी वजह से उनकी नीति व्यावहारिक ज्ञान और उनके आदर्शों पर टिकी है। आइए जानते हैं उनके आदर्श और व्यावहारिक गुणों से संबंधित कुछ खास बातें :- * अपने रहस्यों को किसी पर भी उजागर मत करो। यह आदत स्वयं के लिए ही घातक सिद्ध होगी।
* जब आपका बच्चा जवानी की दहलीज पर पैर रखें यानी कि सोलह-सत्रह वर्ष का होने लगे तब आप संभल जाए और उसके साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करें। यह बहुत जरूरी है। * टीनएज बच्चों के साथ हमेशा दोस्ती का व्यवहार करने से वे आपके सबसे अच्छे दोस्त होते हैं।