• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. युवा
  4. »
  5. आलेख
Written By ND

मार्गरेट की कहानी

मस्ट वॉच

मार्गरेट की कहानी -
ND
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार हासिल करने वाली मेरिल स्ट्रीप की यह फिल्म मेरिल स्ट्रीप की अदाकारी से मार्गरेट थैचर को यादगार बना गई। मार्गरेट की ख्याति आयरन लेडी की रही। फौलादी शख्सियत के पीछे की नाजुक मिजाज औरत को पेश करने का काम किया 'द आयरन लेडी' ने। ग्रेंथम से लंदन पार्लियामेंट का सफर करने वाली मार्गरेट का मानना था कि 'इंसान की जिंदगी का कोई मकसद जरूरी है। अपने इन्हीं मजबूत इरादों को उन्होंने अमलीजामा पहनाया।

मार्गरेट (मेरिल स्ट्रीप) ओहदे के बगैर जी रही हैं। उनके पति (जिम ब्रॉडबेंट) की मौत के बाद मार्गरेट खुद से बातचीत करती हैं। फ्लैश बैक में उनकी जिंदगी सियासत की दिशा बयाँ करती है। थैचर को पद से हटाने में जो कुछ भी हालात पैदा किए गए, उनका निर्देशन संदर्भ सहित फिल्म का हिस्सा बन कथानक में शामिल है। थैचर का अकेलापन और सहयोगियों का साथ छोड़ना दिल को छू जाने वाला है।