dharma sangrah
✕

पवन कल्याण का बड़ा बयान, राजनीति 5 मिनट का नूडल्स नहीं

Updated: शनिवार, 4 मई 2024 (13:13 IST)
Andhra Pradesh election : जनसेना के संस्थापक एवं अभिनेता पवन कल्याण ने कहा कि राजनीति 5 मिनट का नूडल्स नहीं है। इसमें कोई भी त्वरित परिणाम की उम्मीद नहीं कर सकता क्योंकि नेताओं को बाधाओं तथा असफलताओं को झेलकर लोगों का विश्वास अर्जित करना होता है। ALSO READ: बिग बॉस से चर्चित तमन्ना देंगी पवन कल्याण को चुनौती
 
पवन कल्याण ने लोगों से राजग के लिए वोट करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पिछले 5 वर्षों के दौरान राज्य को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि आपको समझना होगा। हम सभी सोचते हैं कि राजनीति एक ‘फास्ट फूड’ है और हम इससे ‘फास्ट फूड’ जैसे परिणाम की ही उम्मीद करते हैं। आप इसके तुरंत परिणाम चाहते हैं। यह पांच मिनट का 'मैगी नूडल्स' नहीं है। जब मैं लोकनायक जयप्रकाश को देखता हूं, जब राम मनोहर लोहिया, सभी वरिष्ठों, यहां तक ​​कि श्री कांशीराम को देखता हूं, तो वे हारे लेकिन उन्होंने हासिल किया। इसलिए यह एक यात्रा की तरह है जो चलती रहती है।"
 
कल्याण ने कहा कि लोगों को इस बात पर भरोसा करना होगा कि उनका नेता राजनीतिक विघ्न-बाधाओं का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अब वह भूमिका हासिल कर ली है। इसका परिणाम चुनाव में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा।
 
दक्षिणी राज्य के विभाजन के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने के कांग्रेस और भाजपा के वादे से संबंधित मुद्दे पर कल्याण ने कहा कि यह छलका हुआ दूध है और इसने एक अलग रूप ले लिया है।
 
कांग्रेस के संबंध में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा करते हैं लेकिन कभी आंध्र प्रदेश में मजबूत रही सबसे पुरानी पार्टी ने राज्य के लिए एक बड़ी गलती की है।
 
उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश में 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए जनसेना, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और भाजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सहयोगी हैं। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

अगला लेख