• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. Ganesh Aarti
Written By

आरती गजबदन विनायक की....

Ganesh Aarti

श्री गणेशजी की आरती


 

आरती गजबदन विनायक की

सुर मुनि पूजित गणनायक की। टेक।

 

एकदंत शशिभाल गजानन,

विघ्नविनाशन शुभगुण कानन,

शिवसुत बंधमान-चतुरानन,

दुख विनाशक सुखदायक की। सुर...

 

ऋद्धि-सिद्धि‍ स्वामी समर्थ अति,

विमल बुद्धिदाता सुविमल मति,

आद्य-वन दहन, अमल ‍‍अविगत गति,

विद्या-विनय, विभवदायक की। सुर...

 

पिंगल नयन, विशाल शुंडधर,

धूम्रवर्ण शुचि वज्रांकुश कर,

लम्बोदर बाधा विपत्ति हर,

सुर-वंदित सब विधिलायक की। सुर...