गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. आजादी का अमृत महोत्सव
  3. कल, आज, कल
  4. timeline : Major events of 75 years of Indias independence
Written By कमलेश सेन
Last Modified: शनिवार, 13 अगस्त 2022 (18:01 IST)

आजादी के 75 साल : पोखरण में परमाणु परीक्षण, मदर टेरेसा का निधन

आजादी के 75 साल : पोखरण में परमाणु परीक्षण, मदर टेरेसा का निधन - timeline : Major events of 75 years of Indias independence
1997- इंद्रकुमार गुजराल ने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया। देश में मिसाइल तकनीकी के प्रणेता एपीजे कलाम को भारतरत्न प्रदान करने की घोषणा की गई। मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन। केआर नारायणन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की
 
1998- अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार ने पुन: सत्ता की बागडोर संभाली। मई माह में दूसरी बार भारत द्वारा पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया। अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा। देश की पहली निजी टेलीफोन सेवा एयरटेल आरंभ।
 
1999- विश्व के पहले हिन्दी इंटरनेट पोर्टल 'वेबदुनिया' का इन्द्रकुमार गुजराल द्वारा उद्घाटन। अटल बिहारी वाजपेयी ने लाहौर बस से यात्रा कर एक कीर्तिमान बनाया। यह भारत-पाकिस्तान संबंधों के सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। परंतु पाकिस्तान ने धोखा दिया और उसकी सेना ने कारगिल में घुसपैठ कर कब्जे का प्रयास किया। भारतीय सेना ने 'ऑपेरशन विजय' से सीमा में घुसे पाक सैनिकों को वापस पीछे खदेड़ दिया। नेपाल से दिल्ली की उड़ान पर भारतीय विमान का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार ले जाया गया। 
 
2000- 3 नए राज्य छत्तीसगढ़, उत्तरांचल और झारखंड का गठन। अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की भारत यात्रा।
 
2001- गुजरात में विनाशकारी भूकंप में 15 हजार से अधिक लोगों की मौत। कई घायल और कई भवनों का नुकसान। भारत के अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट लॉन्च। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ और भारत के प्रधानमंत्री अटलबिहारी के मध्य आगरा में शिखर वार्ता।
 
2002- परमाणु सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 4,000 किलोमीटर थी। गुजरात के गोधरा में कारसेवकों की बोगी में आग से कई मृत। इस हिंसा के विरोध में गुजरात में साम्प्रदायिक दंगे। कई लोगों की मौत। प्रसिद्ध रक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे कलाम भारत के राष्ट्रपति बनाए गए।
 
2003- हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' ने पहली बार उड़ान भरी। ब्रम्होस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण। 
 
2004- देश के हुए चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला और गठबंधन की सरकार संयुक्त प्रगतिशील मोर्चे के प्रधानमंती मनमोहन सिंह बने। मेजर राज्यवर्धनसिंह राठौर ने शूटिंग में ओलिंपिक में रजत पदक जीता। महासागर में आए भीषण तूफ़ानल जिसे 'सुनामी' के नाम से जाना गया, ने समुद्री इलाकों में भीषण तबाही मचाई। इससे काफी जन-धन की हानि हुई।
 
2005- सूचना पाने का अधिकार (राइट तो इंफॉर्मेशन) का अधिनियम लागू किया गया। 
 
2006- भारत और अमेरिका के मध्य एक परमाणु समझौता हुआ। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
ये भी पढ़ें
आजादी के 75 साल : मुंबई में आतंकी हमला, चन्द्रयान अभियान