Daily Horoscope
✕

पूरी दुनिया में बुलंद मक़ाम-मुनव्वर राना

Updated: शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (18:10 IST)
-मुनव्वर राना
हमें ये जानकर बहुत ख़ुशी हुई की दुनिया के पहला और सबसे बड़ा हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल 'वेबदुनिया डॉट कॉम' अपने 15 वर्ष पूरे कर चुका है। वेबदुनिया के बारे में हमनें अभी तक जो ऑब्ज़र्व किया है वो ये है कि : ये राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और प्रादेशिक समाचारों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करता है! वेबदुनिया फूहड़ता से कोसों दूर रहकर भी पूरी दुनिया में अपना बुलंद मक़ाम बनाए हुए हैं। 
 
मैं अपना लहजा तो तब्दील कर नहीं सकता,
बला से जाए अगर कारोबार जाता है!
 
युवाओं के लिए करियर के अवसरों से लेकर नई टेक्नोलॉजी की बातें, खेलों की ख़बरें, मोबाइल एप्लीकेशन्स की जानकारी इत्यादि बहुत ही अच्छे अंदाज़ में उपलब्ध करवाई जाती है! हिंदी-उर्दू साहित्य, शायरी, व्यंग्य, पुस्तक-समीक्षा वगैरा के लिए बहुत बड़ा स्पेस रक्खा गया है, जो क़ाबिल-ए -तारीफ है! वेबदुनिया टीम की मुख्तलिफ दिवस जैसे हिंदी दिवस के लिए की गई मेहनत सराहनीय है!
 
वेबदुनिया टीम को हमारी ओर से शुभकामनाएं। उम्मीद है आप भविष्य में भी बुलंदी की मंजिलों की ओर अपने क़ाफिले के साथ यूँ ही रवां-दवां रहेंगे!
 
युवाओं के लिए :
बस इतनी इल्तिजा है तुम इसे बर्बाद मत करना,
तुम्हें इस मुल्क का मालिक मैं जीते जी बनाता हूँ !
Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार