Daily Horoscope
✕

वीरासन योग मुद्रा

Written By WD
Updated: बुधवार, 2 जनवरी 2013 (14:44 IST)
FILE
वीर का अर्थ होता है बहादुर। इसके अभ्यास से हाथ-पैर मजबूत हो जाते हैं। वज्रासन और वीरासन में कोई खास फर्क नहीं होता। वैसे ‍वीरासन की कई और भी स्थितियां होती है। यहां प्रस्तुत है वीरासन की सामान्य विधि।

वीरासन विधि ( Virasana Yoga)
स्टेप 1. समतल भूमि पर नर्म आसन बिछाकर वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। अर्थात, घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं।

स्टेप 2. अब दोनों पैरों को थोड़ा फैलाएं और हिप्स को भूमि पर टिकाकर सीध में रखें।

स्टेप 3. अब दोनों हाथों को घुटनों पर सीधा तानकर रखें।

स्टेप 4. कंधों को आराम की मुद्रा में रखें और तनकर बैठें। सिर को सीधा रखें और सामने की ओर देखें। इस मुद्रा में 30 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहें।

FILE
इस आसन से लाभ : इस आसन के नियमित अभ्यास से अधिक नींद आने की समस्या पर नियंत्रण हो सकेगा। जंघा और पांव शक्तिशाली बनते हैं। शरीर का भारीपन दूर होता है। श्वसन एवं ध्यान मुद्रा के संदर्भ में वीरासन काफी उपयोगी है।

वीरासन योग ( hero pose) में जंघाओं, घुटनों, पैरों एवं कोहनियों का व्यायाम होता है। इस मुद्रा से शरीर का पीछला भाग संतुलित रहता है। शरीर को सुडौल बनाए रखने के लिए भी यह योग लाभप्रद है।

सावधानियां : जब आपके घुटनों एवं टखनों में किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो उस समय इस योग मुद्रा का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!