dipawali
✕

विपरीतकर्णी आसन

Written By WD
Updated: सोमवार, 10 मई 2010 (15:47 IST)
विपरीतकर्णी आसन की अंतिम अवस्था में हमारा शरीर उल्टा हो जाता है, इसलिए इसे विपरीतकर्णी आसन के नाम से जाना जाता है। इस आसन को पीठ के बल लेटकर किया जाता है।

विधि : पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को मिलाकर एड़ी-पंजे आपस में मिले, हाथ बगल में, हाथों की हथेलियाँ जमीन के ऊपर और गर्दन सीधी रखना चाहिए।

धीरे-धीरे दोनों पैरों को 30 डिग्री के कोण पर पहुँचाते हैं। 30 डिग्री पर पहुँचाने के बाद कुछ सेकंड रुकते हैं, फिर पैरों को 45 डिग्री कोण पर ले जाते हैं, यहाँ पर कुछ सेकंड रुकते हैं। उसके बाद फिर 90 डिग्री कोण पर पहुँचने के बाद दोनों हाथों को जमीन पर प्रेस करने के बाद ‍नितंब को धीरे-धीरे उठाते हुए पैरों को पीछे ले जाते हैं, ठीक नितंब की सीध में रखते हैं।

दोनों हाथ नितंब पर रखते हैं और पैरों को सीधा कर देते हैं।

WD
सावधानी : 90 डिग्री कोण पर पहुँचने के बाद पैरों को झटका देकर न उठाएँ। पैर उठाते समय घुटने से मुड़े न हों। नितंब उठाते समय दायीं तथा बायीं ओर पैर चले जाते हैं, जिससे गर्दन में जर्क आने की संभावना रहती है, पैर नितंब की सीध में रहें।

जिन लोगों को रक्तचाप, हृदय रोग, कमर में तेज दर्द और गर्दन दर्द की शिकायत हो उन लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए।

लाभ : इससे उदर, लीवर, किडनी, पैनक्रियाज, अग्नाशय, मूत्राशय और बेरिकेस वेंस रोगों में लाभ मिलता है। इससे रक्त की शुद्धता बढ़ती है और सभी अंग सुचारु रूप से कार्य करते है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?