Daily Horoscope
✕

पेट की चर्बी घटाए तोलांगुलासन

Written By WD
Updated: बुधवार, 8 मई 2013 (08:00 IST)
FILE
वजन तोलते वक्त दोनों तराजू संतुलन में रहते हैं अर्थात तराजू का कांटा बीचोंबीच रहता है उसी तरह इस योगासन में भी शरीर का संपूर्ण भार नितंब पर आ जाता है और व्यक्ति की आकृति ताराजू जैसी लगती है इसीलिए इसे तोलांगुलासन कहते हैं।

आसन विधि : सर्वप्रथम दण्डासन में बैठ जाएं। फिर शरीर के भार को नितंबों पर संतुलित करते हुए श्वास अन्दर लें। अब थोड़ा-सा पीछे झुकते हुए हाथ-पैरों को भूमि पर से धीरे-धीरे ऊपर उठा दें । कुछ देर रुकने के बाद पुन: दण्डासन में लौट आएं।

दूसरी विधि : सर्वप्रथम दण्डासन में बैठ जाएं। अब शरीर के भार को हाथों पर संतुलित करते हुए श्वास अन्दर लेते हुए नितंब सहित पूरे पैरों को भूमि पर से ऊपर उठा लें और कुछ देर इसी अवस्‍था में संतुलन बनाकर रखें।

कुछ देर बाद श्वास छोड़ते हुए पुन: पहले वाली अवस्था में लौट आएं।

इस आसन का लाभ : इस आसन की पहले वाली विधि से पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है साथ ही तोंद घटती है। दूसरी विधि से हाथ एवं पैरों के स्नायुतंत्र मजबूत होते हैं जिससे उनमें अत्यधिक बल का संचार होता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं