Daily Horoscope
✕

आकर्ण धनुरासन योग के लाभ जानिए

Written By WD
Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2012 (16:18 IST)
WD
संस्कृत शब्द कर्ण का अर्थ होता है कान और आकर्ण का अर्थ कान के निकट। आकर्ण धनुरासन ( Shooting Bow Posture) का अर्थ खींचे हुए धनुष और बाण के आकार का आसन।

जब कोई धनुष-बाण चलाता है तो उस अवस्था में बाण (तीर) के पीछे के हिस्से को कान तक खींचकर लाया जाता है। इस प्रत्यंचा चढ़ाकर रखने की स्थिति को ही आकर्ण धनुरासन कहा जाता है।

आसन लाभ- कूल्हों और पैरों में लचीलेपन के लिए यह आसन महत्वपूर्ण है। इसके नियमित अभ्यास से हाथ-पैरों के जोड़ों के दर्द दूर होते हैं। इससे पेट, पीठ और छाती के रोग दूर होते हैं।

अवधि/दोहराव- आकर्णधनुरासन ( akarna dhanurasana) की स्थिति में सुविधानुसार 30 सेकंड से एक मिनट तक रहा जा सकता है। इसे दो से तीन बार किया जा सकता है।

आसन की विधि- सबसे पहले दोनों पैरों को सटाकर सीधे सामने लंबा करके बैठ जाइए। इसे दंडासन की स्तिति कहते हैं। अब हाथों को कमर से सटाते हुए हथेलियां भूमि पर रखें। कमर, कंधा और सिर सीधा रखें। सामने देखें। गहरी श्वास लें।

फिर श्वास को छोड़ते हुए दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली से दाहिने पैर का अंगूठा पकड़े। बाएं हाथ की तर्जनी से बाएं पहर का अंगूठा पकड़े।

अब श्वास अंदर भरते हुए दाहिने पैर को दाहिने कान के पास धीरे से खींचकर लाएं। कुछ समय तक इसी स्थिति में रुककर पुनः दंडासन अर्थात पहली स्टेप में आ जाएं।

श्वास की गति को सामान्य बनाते हुए इसी तरह दूसरे पैर से इस आसन को करें। अर्थात पहले दाहिने पैर को कान तक खींच कर लाए थे अब बाएं पैर को कान तक लाएं।

सावधानी : यदि पैर, कुल्हे और पेट में किसी किस्म का गंभीर रोग हो तो इस आसन को न करें।
- वेबदु‍निया योग डेस्क

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे