biodatamaker
✕

उत्कटासन करने के 6 फायदे, कब्ज होगी दूर

Updated: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (12:45 IST)
योग में शरीर के भीतर जमा गंदगी को निकालने के लिए कई आसन और क्रियाएं हैं। क्रियाओं में जैसे गणेश क्रिया, जलनेति, धौति क्रिया और वमन क्रिया की जाती है। उसी तरह आसनों में उत्कटासन या उत्कट आसन का महत्व है। आओ जानते हैं कि यह किस तरह किया जाता है।
 
 
उत्कट आसन :
1. उत्कटासन कई तरह से किया जाता है। यह मूलत: खड़े रहकर किया जाता है।
 
2. पहले आप ताड़ासन में खड़े हो जाएं और फिर धीरे धीरे अपने घुटनों को आपस में मिलाते हुए मोड़ें।
 
3. अपने कुल्हों को नीचे की ओर लाकर उसी तरह स्थिर रखें जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठे हों।
 
4. अपने हाथों को ऊपर उठाकर ही रखें, अपने चेहरे को फ्रेम करें।
 
5. अब अपने हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में अपने सीने के केंद्र में एक साथ लाएं। यह उत्कटासान है।
 
6. प्रारंभ में 10 सेकंड से बढ़ाकर 90 सेकंड तक यह आसन करें। 
 
7. जब तक आसन में ‍स्थिर रहें तब तक 5 से 6 बार गहरी श्वास लें और छोड़ें।
 
8. आसन करते वक्त गहरी श्वास भीतर लें और आसन पूर्ण होने पर श्वास छोड़ते हुए पुन: ताड़ासन में आकर विश्राम मुद्रा में आ जाएं।
 
9. उपरोक्त आसन प्रारंभ में 5 से 6 बार ही करें। 
 
10. इस आसन को खाली पेट जल पीकर करते हैं। 
 
10. कुछ लोग रात में तांबे के बर्तन में जल रखकर प्रात:काल बासी मुंह से उत्कट आसन के दौरान पानी पीते हैं। इस आसन के लिए शुरू-शुरू में 2 गिलास तक जल पीएं। उसके बाद धीरे-धीरे 5 गिलास तक पीने का अभ्यास करें। जल का सेवन करने के बाद शौच आदि के लिए जाएं।
 
सावधानी : घुटनों चोट या कोई गंभीर समस्या हो, कुल्हों पर दर्द हो या पीठ दर्द, सिर दर्द या अनिद्रा का रोग हो तो ये आसन ना करें। 
 
उत्कटासन के फायदे : 
1. इस आसन से हमारे शरीर में वात-पित्त और कफ का नाश होता है। 
 
2. इस योग से शरीर में कॉपर की मात्रा जाती रहती है जिससे शरीर को हड्डियों और मांसपेशियों को लाभ मिलता है।
 
3. इस योग से कितना भी पूराना कब्ज हो वह दूर हो जाता है।
 
4. यह आसन टखनों, जांघों, पिंडली, कंधे, छाती और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है।
 
5. पेट के अंगों और डायफ्राम और हार्ट को लाभ पहुंचाता है।
 
6. शरीर में संतुलन बनाता है और यदि आप ध्यान करते हैं तो उसमें भी इससे लाभ मिलता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख