sundarkand

वजन कम करने के उपाय

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (23:42 IST)
FILE
मोटा होना या तोंदू होना आधुनिक युग का रोग है। यह रोग सभी तरह के रोग को आमंत्रित कर देता है। हालांकि वजन घटाना कोई मुश्किल कार्य नहीं, लेकिन लोग कंट्रोल नहीं करते अपने मन को। व्यक्ति एक अति से दूसरी अति पर जाने लगता है जिससे वजन कम होने के बजाया वह अन्य रोग की गिरफ्त में आ जाता है ।

वजन घटाने के लिए कुछ लोग कड़े उपवास करते हैं तो कुछ लोग पसीना बहाऊ एक्सरसाइज करते हैं, जबकि यह दोनों ही करने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ मध्यम मार्ग का अनुसरण करें।

जरूरी टिप्स : खुराक और व्यायाम के बीच संतुलन जरूरी है अन्यथा किसी भी प्रकार का व्यायाम फलदायी सिद्ध नहीं होगा। मन पर नियंत्रण रखने के लिए खाने की वस्तुओं पर से ध्यान हटाकर मन को कहीं ओर लगाएँ। पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

डाइट पर कंट्रोल करें : सर्वप्रथम भोजन की मात्रा कम करते हुए भोजन में सलाद का इस्तेमाल ज्यादा करें। स्पाइसी व हेवी खाने की बजाय ब्रोकली, कैबिज और कई तरह के सलाद खाएँ। दो रोटी की भूख हमेशा बचा कर रखें और सिर्फ दो वक्त का भोजन ही करें बाकि समय कुछ भी न खाएँ। भोजन करने के आधा घंटे बाद ही पानी पीएँ। भोजन करने के नियम बनाएँ देर रात को भोजन ना करें।

एक्सरसाइज : तैरना आता है तो इससे अच्छी एक्सरसाइज दूसरी नहीं। नहीं आता है तो मॉर्निंग वॉक के लिए किसी हरेभरे स्थान पर निकल जाएँ। ऐसा भी नहीं कर सकते हैं तो फिर योग की शरण में आ जाएँ। तैरना या पैदल चलना भी योग ही है।

योगा टिप्स : किसी योग शिक्षक से सीखकर योग में सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, कटिचक्रासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, भुजंगासन, मत्स्यासन, हलासन, चक्रासन और हनुमानासन या आंजनेय आसन करें। भोजन की मात्रा कम कर देने तथा योगासन नियमित करते रहने से अवश्य ही वजन घट जाएगा।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा