Hanuman Chalisa

योग की मात्र 2 तकनीक से कब्ज समाप्त और पाचनक्रिया हो जाएगी दुरुस्त

Updated: सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (11:16 IST)
कब्ज एक आम समस्या हो चली है। यह अनियमित भोजन शैली, तामसिक भोजन और कसरत ना करने के कारण भी होता है। इसके कारण पाचनतंत्र सुचारू रूप से कार्य नहीं करता है। यदि खाना अच्छे से पचने लगे तो कब्ज भी नहीं हो परंतु समय पर खाना नहीं पचना ही सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में योग की मात्र 2 तकनीक आपकी कब्ज को दूर करके पाचन क्रिया को दुरुस्त कर देगी।
 
 
तीन चीजों से शरीर चलता है अन्न, जल और वायु। अन्न तो आप खा ही रहे हैं कुछ तो भी। अब बस आपको जल वायु पर ध्यान देना है।
 
 
जल : पानी का काम भोजन को पचाना होता है। यदि आपने कम पानी पीया है तो यह उचित नहीं है और ज्यादा पीया है तो भी उचित नहीं है सम्यक अर्थात ठीक ठीक मात्रा में पानी पीएं। आपके शरीर को जब प्यास लगे तभी पानी पीएं और उतना ही पीएं जितनी की प्यास है। पीने का पानी वजन घटाने में भी मदद करता है। भोजन के एक घंटा पूर्व पानी पीएं और फिर भोजन के एक घंटा बाद ही पानी पीएं। इस बीच पानी ना पीएं। पानी एकसाथ ना पीएं, घुंट घुंट करके पीएं। शुद्ध जल ही ग्रहण करें।
 
एक अध्ययन से पता चला है कि भोजन से आधे घंटे पहले आधा लीटर (17 औंस) पानी पीने से डाइटर्स कम कैलोरी खाते हैं और 44% अधिक वजन कम करते हैं, उन लोगों की तुलना में जो पानी नहीं पीते हैं। 1.5 घंटे की अवधि में पीने का पानी 24-30% तक पाचन को बढ़ावा देता है, जिससे आपको कुछ अधिक कैलोरी कम करने में मदद मिलेगी।
 
 
वायु : वायु अर्धात प्राणायाम। इसीसे भोजन पचकर शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। यदि आप उचित तरीके से और भरपूर शुद्ध वायु ग्रहण नहीं कर रहे हैं तो फिर भोजन पचने या कब्ज समाप्त होने की भी कोई गारंटी नहीं। इसके लिए आप प्राणायाम नहीं कर सकते तो आप मात्र एक कार्य करे गहरी श्वास ले और छोड़े। अर्थात पूरक, रेचक और कुंभक करें। पहले श्वास गहरी लें पेट तक। फिर कुछ देर तक उसे रोककर रखें। फिर धीरे धीरे तब तक छोड़ते रहे जबतक की पेट भीतर चिपकने ना लगे। ऐसे आप कम से कम 10 बार करें और यह प्रक्रिया दिन में 3 बार दोहराएं। धीरे-धीरे आपका खाना पचने लगा। शुद्ध वायु ही ग्रहण करें। 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख