Hanuman Chalisa

21st june yoga day : हास्य योग को अपनाएं और टेंशन-डिप्रेशन दूर भगाएं

Updated: शनिवार, 20 जून 2020 (13:57 IST)
जीवन में हास्य नहीं है तो जीवन निरस और व्यर्थ लगता है। हंसने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोग दूर होते हैं। सेहत के लिए जीवन में हास्य और मनोरंजन होना जरूरी है। जानवर हंसते हैं या नहीं लेकिन आदमी मैं ही यह क्षमता है कि वह खुलकर हंस सकता है। जीवन में हास्य और मनोरंजन की बहुत आवश्यकता होती है इससे शरीर और मन में शांति मिलती है। इसके लिए 'हास्य योग' का अभ्यास करें।
 
 
कैसे करें : हास्य योग को योग शिक्षक कई तरह से सिखाते हैं। आप अकेले में या सामूहिक रूप से निष्प्रयोजन हंसे। छोटी छोटी बातों को भी हंसने का कारण बनाकर जोर से हंसने का अभ्यास करें। शुरू में आपको यह नकली लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे असली में हंसते रहने की आदत हो जाएगी, जो महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।
 
आपका छोटा-सा प्रयास ही आपके जीवन में बदलाव ले आएगा। स्वयं को दुख-दर्द से अलग करके देखना सीखें और हर जगह मुस्कुराहट‍ बिखेरते रहें। हास्य योग से आपका दिल, दिमाग और रक्त तो स्वस्थ और शुद्ध रहता ही है इससे पेट सहित संपूर्ण शरीर में खिंचाव होने से भीतर के अंग स्वस्थ होने लगते हैं। व्यक्ति बगैर किसी एक्सरसाइज़ के युवा बना रह सकता है।
 
तो प्रतिदिन सुबह, दोपहर, शाम और रात को सोने से पहले एक बार अकेले में और फिर सामूहिक रूप से खिलखिलाकर जोर से हंसे जरूर। यह मत सोचे की कोई क्या सोचेगा। सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग। हंसी तो संक्रामक रोग है इस रोग तो जितना हो सके फैलाएं। ज्यादा से ज्यादा चुटकुलों को अपने जीवन में सुने और सुनाएं। बस।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख