Daily Horoscope
✕

खाना खाने के बाद करें ये 2 योगासन, डाइजेशन होगा बेहतर, गैस और एसिडिटी में मिलेगी राहत

कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी को दूर करें इन 2 योग आसनों से

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (12:50 IST)
yogasan yog
Yogasan for Constipation belly Gas Acidity indigestion : कई लोगों को अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी की शिकायत रहती है जिससे निजात पाने के लिए वे कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं योग के 3 नियम और 2 आसन। इन्हें आजमाकर आपका डायजेशन बेहतर हो जाएगा। आपको कभी कब्ज नहीं होगी जो कि सभी रोगों की जड़ है।
ALSO READ: World Heart Day 2023: योग के द्वारा कैसे करें दिल की देखभाल
3 योग नियमों का करें पालन:-
1. खाने को दांतों से अच्छे से चबाकर खाएं।
2. खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पिएं।
3. ज्यादा मसालेदार या तेलीय भोजन न करें।
udarakarshanasana
1. पहला आसन वज्रासन विधि- vajrasana ki vidhi aur labh:- बैठकर दोनों पैर सामने सीधा करें फिर पहले दाहिने हाथ से दाहिने पैर के पंजे को पकड़कर घुटना मोड़ते हुए एड़ी नितंब के नीचे रखे। इसी तरह बाएं पैर के घुटने को मोड़कर नितंबों के नीचे रखें। हाथों की हथेलियों को घुटनों पर रखें। रीड़ की हड्डी़ और गर्दन सीधी रखें। सामने देंखें। इस स्थिति में कम से कम तीन मिनट बैठना चाहिए। फिर सांस छोड़ते हुए पुन: क्रमश: पैरों को सामने सीधाकर आराम की स्थिति में आ जाएं। यह एक ऐसा आसन है जिसे भोजन करने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है। इससे भोजन आसानी से पचता है।
ALSO READ: Health Tips : योग की ये 5 टिप्स अपनाएंगे तो बगैर एक्सरसाइज के भी सेहतमंद बने रहेंगे
2. दूसरा आसन उदराकर्षण विधि udarakarshanasana ki vidhi aur labh : आप सबसे पहले आप दोनों पंजों के बल पर बैठ जाएं। गहरी श्वास लें और फिर दाहिने घुटने को भूमि पर टिकाएं और बाएं घुटने को उपर छाती के पास रखें। दोनों ही घुटने अपने हाथ के पंजे से कवर करें। दाहिने घुटने को भूमि पर टिकाते वक्त ध्यान दें कि आपका पंजा तो भूमि पर ही रहे, लेकिन एड़ी हवा में हो। अब इसी स्थिति में पूरा शरीर गर्दन सहित बाईं ओर घुमाएं। ऐसी स्थितति में दायां घुटना बाएं पंजे के ऊपर स्पर्श करेगा और अब दाहिने पैर की एड़ी को देखें। शुरुआत में एक से दो मिनट तक इसी अवस्था में रहें फिर सामान्य अवस्था में लौट आएं। लौटते वक्त श्वास पूर्णत: बाहर होना चाहिए। इस आसन को लेट कर भी किया जाता है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख