dharma sangrah
✕

बुढ़ापे को दूर भगाएं, पंच धारणा मुद्रा अपनाएं

Updated: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (18:44 IST)
पंच धारणा का अर्थ है पांच तरह की धारणा। योग में इन पांच धारणाओं का बहुत ही महत्व बताया गया है। इन धारणाओं को सिद्ध करने के लिए ध्यान का अभ्यास करना जरूरी है। इनके सिद्ध हो जाने से सभी कार्य सि‍द्ध होने लगते हैं।
 
 
सावधानी- पंच धारणा मुद्रा को कुछ माह ध्यान और प्राणायाम के नियमित अभ्यास के बाद ही करना चाहिए।

 
पांच धारणा का परिचय-
1.पृथ्वी धारणा- इस धारणा के अंतर्गत मूलाधार चक्र पर ध्यान लगाया जाता है।
2.जलीय धारणा- इस धारणा के अंतर्गत स्वाधिष्ठान चक्र पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
3.आग्नेय धारणा- इस धारणा के अंतर्गत नाभि चक्र पर ध्यान लगाकर अभ्यास किया जाता है।
4.वायवीय धारणा- इस धारणा के अंतर्गत हृदय चक्र पर ध्यान लगाया जाता है।
5.आकाशीय धारणा- इस धारणा के अंतर्गत कण्ठकूप और भ्रूमध्य में अपना ध्यान लगाकर श्वास को अंदर रोककर रखें।

 
पंच धारणा मुद्रा विधि-
*सर्व प्रथम किसी भी सुखासन में बैठकर अपनी रीढ़ और गर्दन को सीधा करके आंखों को बंद कर लें।
*अब नाक के दोनों छिद्रों से श्वास को रोककर मूलबंध और जालंधर लगाते हुए मन को मूलाधार चक्र पर लगाकर कुंभक लगाकर रखें।
*यदि श्वास ना रोक पाएं तो मूलबंध और जालंधर बंध हटाते हुए आंखों को खोल लें।
*अब दोनों नाक के छेदों से श्वास को रोककर रखें इसे ही पृथ्वी धारणा मुद्रा कहते हैं।
 
*इसके बाद स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र, अनाहत चक्र, विशुद्ध चक्र और आज्ञा चक्र पर ध्यान लगाते हुए कुंभक और रेचक की क्रिया का अभ्यास करें। इस तरह से पंचधारणा मुद्रा का एक चक्र पूरा हो जाता है।

 
इसका लाभ- पंच धारणा में का अभ्यास हो जाने पर व्यक्ति सिद्ध होने लगता है और इसके निरंतर अभ्यास से व्यक्ति बुढ़ापे और मृत्यु को जीत लेता है। इससे कुंडलिनी शक्ति का जागरण भी बहुत जल्दी होता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख