dharma sangrah
✕

स्वयं से करें प्यार

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के लिए जरूरी

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (14:56 IST)
ND
आप महत्वपूर्ण हैं। आपके अतिरिक्त कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं। आप हैं तो ही जगत के होने का महत्व है। जब तक आप हैं, आपको जाना जाता है। आपके जाने के बाद आपको लोग भूल जाते हैं। स्वार्थ का अर्थ आप यह माने की स्वयं के होने के अर्थ को जानना।

योग सिर्फ आपके लिए है। आप कैसे स्वयं से जुड़ जाएँ इसके लिए है योग। अपना संगीत, अपना गीत और अपना आनंद। आपके आनंदित रहने से ही सभी आनंदित रहते हैं। आप दुखी हैं तो आपके दुख में कोई भी दुखी नहीं रहना चाहता।

सदा अच्छा महसूस करते रहने या आनंदित रहने से जीवन में खुशी और सेहत बरकरार रहती है यही है योग का रहस्य। योग आपको जोड़ना चाहता है सकारात्मक ऊर्जा से ताकि आप अच्छे से जी सकें। योग के दूसरे अंग नियम के स्वाध्याय के अंतर्गत आता है स्वयं को जानना। स्वयं को जानने से ही होता है- स्वयं से प्यार। कैसे होगा यह संबंध?

इसके तीन स्तर है: 1.पवित्र विचार 2.पवि‍त्र वार्तालाप 3.पवित्र कर्म।

1. पवित्र विचार :
यदि आप ईश्वर को मानते हैं तो आप कुछ भी सोचे उसे ईश्वर सुन रहा है। एक दिन जब आप उसके समक्ष उपस्थित होंगे तो कहीं ऐसा न हो कि अपने बुरे विचारों के कारण उसके समक्ष गर्दन झुका कर खड़ा रहना पड़े।

कोई बात नहीं यदि आप ईश्वर को नहीं मानते तो क्या आप खुद के समक्ष शर्मिंदा होने के लिए तैयार हैं?

कैसे हो विचार पवित्र : ईर्ष्या से द्वैष, द्वैष से दुश्मनी और दुश्मनी से रंजीश का जन्म होता है। सकारात्मक सोच का विकास करें। जब भी कोई बुरा विचार आए तो तुरंत ही कोई अच्छा विचार सोचने लगें। इसे आदत बनाएँगे तो बुरे विचार आना बंद हो जाएँगे।

2. पवि‍त्र वार्तालाप :
ऐसी बातें कहें जिससे लोगों का चित्त प्रसंन्न रहे। कड़वे वचन कहने वाले बहुत मिल जाएँगे और अत्यिधिक मीठे वचन कहने वाले भी कम नहीं है, लेकिन ऐसे वचन कहने वाले कम ही है जिससे लोग प्रसंन्न रहें और उनसे मिलने की का बार-बार इच्छा हो।

वित्र वार्तालाप के लिए किसी दूसरे के प्रति सकारात्मक भाव रखना जरूरी है। किसी को भी बातों या बहस में हरा देना आसान है, लेकिन ध्यान रखें कि वाद-विवाद में कहीं संवाद खो ना जाए।

3. पवित्र कर्म :
जिससे स्वयं को भी सुख मिले और दूसरों को भी ऐसा कर्म किया जाना चाहिए। सभी के हित में किए गए सत्य कर्म से ही जीवन में सफलता और सदगति अर्जित की जाती है। बहुत से लोग अकेले में भी ऐसे कर्म करते हैं जिससे उन्हें खुद को शर्मिंदा होना पड़ता है या किसी ओर के लिए वह परेशानी का कारण बन जाते हैं।

स्वयं से प्यार करने के यह तीन तरीके हैं। आप चाहें तो इनसे असहमत भी हो सकते हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'