dharma sangrah
✕

सेल्फ कांफिडेंस बढ़ाएँ

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (14:56 IST)
FILE
आत्म विश्वास सेहत और सफलता का आधार है। कमजोर आत्म विश्वास से बहुत सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों का जन्म होता है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शरीर और मन में स्वस्थ्‍य अनुभव करना जरूरी है। आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए कुछ योगा टिप्स।

मौन : योग में कहा गया है कि मौन से मन की शक्ति का विकास होता है। देखने और समझने की क्षमता बढ़ती है और संयम का जन्म होता है। दिन के 12 घंटे में सिर्फ एक घंटे के लिए मन के भीतर की प्रत्येक गतिविधि को रोक दें।

ध्यान : ध्यान का अभ्यास बहुत जरूरी है। यह मौन रहने में सहायक सिद्ध हो सकता है। यह अभ्यास प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट के लिए अवश्य करना चाहिए। ध्यान आपके भीतर आंतरिक शक्ति का विकास करता है साथ ही यह शरीर के संताप को कम कर रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है। इससे आपके भीतर का विजन पॉवर बढ़ता है।

प्राणायाम : प्राणायाम में तीन-चार आवर्तक भस्त्रिका कुम्भक करना चाहिए। अनुलोम-विलोम कुम्भक के साथ 1:2:4 के अनुपात में करना चाहिए। प्राणायाम से शरीर को भरपूर ऑक्सिजन मिलती है जो सेल्फ कांफिडेंस बढ़ाने के लिए जरूरी है।

योगनिद्रा : आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए 7 से 8 घंटे तक सोना आवश्यक है। यदि किसी चिंता के कारण नींद नहीं आ रही है तो योग निद्रा का अभ्यास करें।

योगासन : योगासन में ताड़ासन (आँखें बंद करके), संतुलित त्रिकोणासन, हनुमानासन, मेरुदंडासन, उत्कटासन, गरुड़ासन, बकासन, मयूरासन, उत्थितपद्मासन, पद्म मयूरासन, पद्म बकासन, धनुरासन, सर्वागासन और चक्रासन का अभ्यास किसी योग प्रशिक्षक के सानिध्य में करना चाहिए।

इसके लाभ : उक्त सभी योगा टिप्स से आपके भीतर आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने लगेगी। आत्मशक्ति के बल पर आप किसी भी कार्य में तो सफल रहेंगे ही साथ ही आपका व्यवहार भी संतुलित रहेगा। आत्म विश्वास से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी होता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें