Daily Horoscope
✕

योग से पाएं दहशत से मुक्ति

- 9 मार्च को पैनिक डे पर विशेष

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2012 (14:59 IST)
ND
आधुनिक जीवनशैली में आगे बढ़ने और सफल होने के दबाव को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है और इसके कारण लोगों को तमाम तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इनसे मुक्ति पाने के लिए योग और ध्यान जैसी पारंपरिक विधियां काफी कारगर साबित हो सकती हैं।

दुनियाभर में योग को बढ़ावा दे रही संस्था ‘सहज योग’ से लंबे समय से जुड़े और यहां योग ध्यान प्रशिक्षण केंद्र चलाने वाले रमेश मान ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली में लगभग प्रत्येक व्यक्ति भारी तनाव, असुरक्षा और चिंता के बीच से गुजर रहा है। इससे उसे उच्च और निम्न रक्तचाप, दिल की बीमारियां, मधुमेह, मानसिक असंतुलन जैसी बीमारियां हो रही हैं।

मान ने कहा कि योग और ध्यान से जीवन तनाव मुक्त होता है, चिंताएं दूर होती हैं और नशा करने जैसी बुरी आदतें छूट जाती हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग अतीत की घटनाओं या भविष्य को लेकर सोचते रहते हैं और उनका तनाव बढ़ जाता है। लेकिन योग इस तरह की सारी चिंताओं को दूर कर व्यक्ति को मध्यम मार्ग में ले जाता है, जहां व्यक्ति वर्तमान में जीता है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!