manglik dosh calculator
✕

योग से कैंसर का इलाज

- वेबदुनिया विशेष

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2012 (16:36 IST)
FILE
चरबी-मांस, आंत, गुर्दे, मस्तिष्क, श्वास नलिका, कोशिकाएं, स्नायुतंत्र और खून आदि सभी प्राणायाम और योग क्रियाओं से शुद्ध और पुष्ट रहते हैं। कैंसर मूलत: उतकों, कोशिकाओं और रक्त संबंधी रोग है। यह जितना भयानक जान पड़ता है, उतनी ही आसानी से इसे समाप्त भी किया जा सकता है।

आधुनिक मानव में हृदय रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर के अलावा अब कैंसर भी धीरे-धीरे प्रचलन में आने लगा है। ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि कैंसर का इलाज नहीं है, लेकिन आधुनिक तकनीकों के कारण बढ़े हुए कैंसर का इलाज भी संभव है।

इसके अलावा योग में प्राणायाम और कुछ योग क्रियाएं ऐसी है जो चमत्कारिक रूप से कैंसर को खत्म कर सकती है। बस जरूरत है तो मन में विश्वास और हिम्मत की।

क्या होता है कैंसर : शरीर के किसी भी भाग पर ऊतकों में असमान्य रूप से गठान उभरना कैंसर हो सकता है। इस बीमारी को अलग-अलग श्रेणी में रखा जा सकता है। ये श्रेणियाँ शरीर के भाग के अनुसार निर्भर करती हैं।

कितने प्रका र क ा कैंसर : हड्डी में होने वाली गठान को बोन ट्यूमर कहते हैं। इसका इलाज उस हड्डी को शरीर से अलग कर देना ही है। सॉफ्ट टिश्यू यानी ऊतकों में होने वाला कैंसर है। इसमें रेडिएशन देकर कैंसर के प्रभाव को कम किया जाता है। इसके अलावा इस बीमारी का तीसरा प्रकार रक्त कैंसर होता है।

क्या हैं सामान्य लक्षण : किसी अंग पर गठान बन जाना, अचानक शरीर के किसी भाग से रक्त जाना, चमड़ी में बदलाव महूसस होना, भूख कम लगना, खाँसी ज्यादा आना, खाँसी में खून निकलना।

योग से कैंसर का खात्मा : यदि प्रारंभिक अवस्था में किसी भी प्रकार के कैंसर का पता चलता है ‍तो सर्व प्रथम अनुलोम-विलोम का अभ्यास दिन में तीन से चार बार करना चाहिए और रात में सोने से पूर्व भी पांच मिनट का इसका अभ्यास करें। फिर क्रमश: कपालभाती, भस्त्रिक ा, नाड़ी शोधन प्राणायाम औ र पां च मिन ट क े ध्या न को दिनचर्या का हिस्सा बना लें।

इसके साथ ही स्वच्छ और सादा भोजन लें। कम खाएं और तुलसी तथा नीम की पत्ती गेहूं के ज्वार (ज्वारा) या एलोविरा के साथ उचित मात्रा में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें। इसके अलावा वायु प्रदूषण से सदा दूर रहें और पूर्णत: स्वच्छ जल का ही सेवन करें। बाद में किसी योग चिकित्सक से योगक्रियाओं के बारे में जानकर योग क्रियाएं करें और तुलसी तथा नीम के प्रयोग जारी रखें। इससे कीमोथेरेपी जैसा ही असर होगा।

कैसे काम करता है प्राणायाम पढ़े ं.....डॉ. भंडारी का लेख 'प्राणायाम का वैज्ञानिक रहस्य'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक