Daily Horoscope
✕

योग को योग ही रहने दो...

योग को ग्लैमर बनाना उचित है?

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (16:22 IST)
IFMIFM
कुछ दिन पूर्व बाबा रामदेव ने योग को ग्लैमर बनाए जाने का पक्ष लिया। यह उनका अभियान है या नहीं यह तो नहीं मालूम, लेकिन उनके इस वक्तव्य का कई अभिनेत्रियाँ तो अनुसरण करती ही रही हैं, अब कुछ योगाचार्य भी योग को ग्लैमर बनाने का अभियान छेड़ देंगे। कुछ ने तो छेड़ भी रखा होगा।

सोचने में आता है कि योग को ग्लैमर बनाया जाएगा या कि मनमाने तरीके से बन रहा है। यदि बनाया जाएगा तो किस तरह का बनाया जाएगा, इसके क्या मापदंड होंगे? मापदंड तय करने वाला कौन होगा? योग की पहचान को तो खत्म नहीं किया जाएगा? यह कुछ सवाल हैं जो हर व्यक्ति को पूछना चाहिए। बगैर बहस हुए कोई प्रस्ताव पारित हो तो यह गलत ही होगा।

इसके लिए पूरे देश में बहस होना चाहिए, क्योंकि भारत देश और धर्म के लिए 'योग' एक महत्वपूर्ण दर्शन है। कहना चाहिए क‍ि यह समूचे दर्शन, धर्म और व्यवस्था का नाभि स्थल है। इस पर चोट करने से सब कुछ नष्ट होने का खतरा भी है।

आप सोचिए क्या पहले की तरह अब ज्यादा जोर-शोर से योग को योगा कहा जाने लगेगा। योगी को योगे, अर्थ-चंद्रासन को 'हॉफ मून पोज' कहा जाएगा। फिर यह भी कि शिल्पा जैसी किसी सुंदर स्त्री को बगल में रखकर योग के आसन बताए जाएँगे?

या फिर योग को मॉडर्न या ग्लैमरस्ड बनाने के नाम पर उसका पाश्चात्यीकरण करने लगेंगे? जैसा कि आधुनिकता के नाम पर 'भारत' बन गया 'इंडिया'।

शायद आपको मालूम ही है कि 'योग अंग संचालन' को पहले 'योगा एक्सरसाइज' कहा जाने लगा था और अब तो योगा भी हटाकर उसे 'एरोबिक्स' जैसा कुछ कहने लगे हैं। तो क्या अब हम 'योग' की पहचान मिटाकर उसे ग्लैमर का जामा पहनाएँगे। कृष्ण को कृष्णा और अब कृष या क्रिस कहें?

ज्यादातर योगाचार्य योग को बेचने में लगे हैं, लेकिन क्या उनसे किसी ने सवाल पूछा क‍ि आप योग के स्वरूप को बिगाड़ तो नहीं रहे हैं? आधुनिकता के नाम पर उसकी पहचान खत्म करने की साजिश में कहीं आप जाने-अनजाने शामिल तो नहीं?

अंतत : निश्चित ही योग को ग्लैमर का स्वरूप दिया जाना चाहिए, लेकिन योग की पहचान कायम रहे, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। हमें 'ध्यान' के पक्ष में और 'मेडिटेशन' के खिलाफ खड़े होना है। तब ऐसे में योगाचार्यों से ज्यादा जिम्मेदारी उनकी भी बनती है जो योग सीखना चाहते हैं या जो योग विद्या के पक्ष में हैं। यदि आप योगाचार्यों के सामने सवाल खड़े करते रहेंगे या उनका विरोध करते रहेंगे तो वह भी 'योग' को योग ही बनाए रखेंगे।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें