Bhai Dooj
✕

युवा मन और योगनिद्रा

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010 (20:40 IST)
ND
आधुनिक युग की गलाकाट प्रतियोगिता और ढेर सारे सपनों को हकिक त बनान े की तमन्ना के चलते तेज गति से चलने वाले इस चंचल और भटके हुए मन को काबू में कर तनाव को दूर भगाने के लिए ही योगनिद्रा है। योगनिद्रा युवा मन को तरोताजा और तेज बनाए रखने के लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।

क्या है योगनिद्रा : योगनिद्रा का मतलब आध्यात्मिक नींद। यह वह नींद है, जिसमें जागते हुए सोना है। सोने व जागने के बीच की स्थिति है योगनिद्रा। यह झपकी जैसा है या कहें कि अर्धचेतन ( Semi conscious) जैसा है। 10 से 45 मिनट में बहुत कुछ घट सकता है। आप सपने देखकर पुन: सचेत हो सकते हो। यह प्रारंभिक अवस्था है। फिर सपने देखते हुए भी जाग्रत रह सकोगे। इसके लिए लगातार अभ्यास की आवश्यकता है। देवता इसी निद्रा में सोते हैं।

विधि : ढीले कपड़े पहनकर शवासन करें। जमीन पर दरी बिछाकर उस पर एक कंबल बिछाएँ। दोनों पैर लगभग एक फुट की दूरी पर हों, हथेली कमर से छह इंच दूरी पर हो। आँखे बंद रखें।

अपने शरीर व मन-मस्तिष्क को शिथिल कर दीजिए। सिर से पाँव तक पूरे शरीर को शिथिल कर दीजिए। पूरी साँस लेना व छोड़ना है। अब कल्पना करें आप के हाथ, पाँव, पेट, गर्दन, आँखें सब शिथिल हो गए हैं। अपने आप से कहें कि मैं योगनिद्रा का अभ्यास करने जा रहा हूँ।

अब अपने मन को शरीर के विभिन्न अंगों पर ले जाइए और उन्हें शिथिल व तनावरहित होने का निर्देश दें। पूरे शरीर को शांतिमय स्थिति में रखें। गहरी साँस ले।

फिर अपने मन को दाहिने पैर के अँगूठे पर ले जाइए। पाँव की सभी अँगुलियाँ कम से कम पाँव का तलवा, एड़ी, पिंडली, घुटना, जाँघ, नितंब, कमर, कंधा शिथिल होता जा रहा है। इसी तरह बायाँ पैर भी शिथिल करें। सहज साँस लें व छोड़ें। अब लेटे-लेटे पाँच बार पूरी साँस लें व छोड़ें। इसमें पेट व छाती चलेगी। पेट ऊपर-नीचे होगा।

सावधानी : योगनिद्रा में सोना नहीं है। योगनिद्रा 10 से 45 मिनट तक की जा सकती है। योगनिद्रा के लिए खुली जगह का चयन किया जाए। यदि किसी बंद कमरे में करते हैं तो उसके दरवाजे, खिड़की खुले रखें। शरीर को हिलाना नहीं है, नींद नहीं निकालना, यह एक मनोवैज्ञानिक नींद है, विचारों से जूझना नहीं है। सोचना नहीं है साँसों के आवागमन को महसूस करना हूँ।

लाभ : योगनिद्रा द्वारा मनुष्य से अच्छे काम भी कराए जा सकते हैं। बुरी आदतें भी इससे छूट जाती हैं। योगनिद्रा का प्रयोग रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, सिरदर्द, तनाव, पेट में घाव, दमे की बीमारी, गर्दन दर्द, कमर दर्द, घुटनों, जोड़ों का दर्द, साइटिका, अनिद्रा, थकान, अवसाद, प्रसवकाल की पीड़ा में बहुत ही लाभदायक है।

योगनिद्रा में किया गया संकल्प बहुत ही शक्तिशाली होता है। योगनिद्रा द्वारा शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं। यह नींद की कमी को भी पूरा कर देती है। इससे थकान, तनाव व अवसाद भी दूर हो जाता है।

योगनिद्रा के कई आध्यात्मिक लाभ भी है, लेकिन आधुनिक चंचल, उत्तेजित और तनावग्रस्त मन के लिए यह बहुत ही लाभदायक है। यही ध्यान की स्थिति भी है।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!