Narak Chaturdashi
✕

पेट के लिए नौली

न्यौली क्रिया योग

Updated: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (17:41 IST)
FILE
पेट को हिलाने की क्रिया को न्यौली क्रिया कहा जाता है। इसे नौली भी कहते हैं। नौली इसलिए क्योंकि इसे करते वक्त पेट में नली जैसा आकार उभरता है। यह क्रियाओं में सर्वश्रेष्ठ है। यह पेट के लिए महत्वपूर्ण व्यायाम माना जाता है।

विधि- पद्मासन लगाकर दोनों हाथों से दोनों घुटनों को दबाकर रखते हुए शरीर सीधा रखें। इसके बाद पूरा श्वास बाहर निकालकर खाली पेट की माँसपेशियों को ढीला रखते हुए अंदर की ओर खींचे। इसके बाद स्नायुओं को ढीला रखते हुए पेट में दायीं-बायीं ओर घुमाएँ। इससे पेट में किसी प्रकार की गंदगी नहीं रह पाती और अपानवायु वश में आ जाती है।

इसे इस तरह भी किया जा सकता है:-
1. उड्डीया न बंध- मुँह से बल पूर्वक हवा निकालकर नाभी को अंदर खीचें उड्डीयान बंध यह है।
2. वामननौली- जब उड्डीयान बंध पूरी तरह लग जाए तो माँसपेशियों को पेट के बीच में छोड़े। पेट की ये माँसपेशियाँ एक लम्बी नली की तरह दिखाई पड़ेगी। इन्हें बाएँ ले जाएँ।
3. दक्षिण नौली- इसके पश्चात इसे दाहिनी ओर ले जाएँ।
4. मध्यमा नौली- इसे मध्य में रखें और तेजी से दाहिने से बाएँ और बाएँ से दाहिनी ओर ले जाकर माँसपेशियों का मंथन करें। इसे तब तक करें जब तक सुविधाजनक लगें।

इसके लाभ- इसे नियमित करने से गर्मी संबंधी सभी रोग, वायु विकार, गोला, सभी प्रकार के दर्द आदि दूर होते है ं, जो फिर कभी नहीं होते। पेट संबंधी सभी रोग भी इससे दूर होते हैं। इससे भूख बढ़ती है। यकृत, तिल्ली और पेट से संबंधित अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसके अभ्यास से प्रखर स्वास्थ्य प्राप्त होता है।

सावधान ी- सीखते समय जानकार व्यक्ति के निर्देशन में ही इसे सीखना चाहिए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब