Hanuman Chalisa
✕

पेट के लिए करें मयूरासन

Written By ND
Updated: मंगलवार, 15 जून 2010 (13:23 IST)
ND
मयूर आसन को करते समय शरीर मोर समान स्थिति में दिखाई देता है, इसलिए इसे मयूरासन कहते हैं। पेट संबंधी रोगों को दूर करने में यह आसन काफी मदद करता है। इसके करते रहने से जीवन में कभी भी मधुमेह नहीं ह ोत ा। इससे शरीर में कहीं भी चर्बी नहीं बढ़ती।

कैसे करें : सबसे पहले दोनों हाथों को अपने दोनों घुटनों के बीच में रखें। हाथ के अँगूठे और अँगुलियाँ अंदर की ओर रखते हुए हथेली जमीन पर रखें। अब दोनों हाथ की कोहनियों को नाभि केन्द्र के दाएँ-बाएँ अच्छे से जमा लें। पैर उठाते समय दोनों हाथों पर बराबर वजन देकर धीरे-धीरे पैरों को उठाएँ।

हाथ के पंजे और कोहनियों के बल पर धीरे-धीरे सामने की ओर झुकते हुए शरीर को आगे झुकाने के बाद पैरों को धीरे-धीरे सीधा कर दें। पुनः सामान्य स्थिति में आने के लिए पहले पैरों को जमीन पर ले आएँ और तब पुनः वज्रासन की स्थिति में आ जाएँ।

यह रखें सावधानी : यदि ब्लड प्रेशर, टीबी, हृदय रोग, अल्सर और हार्निया रोग की शिकायत हो तो यह आसन योग विशेषज्ञ और चिकित्सक के परामर्श के बाद ही यह करें।

आसन से लाभ : यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में काफी कारगर है। कब्जियत, गैस आदि पेट से संबंधित सामान्य रोगों में भी यह आसन लाभकारी है। इससे आँतों एवं उससे संबंधित अंगों को मजबूती मिलती है। साथ ही अमाशय और मूत्राशय के दोष भी दूर होते हैं।

इस आसन से वक्षस्थल, फेफ़ड़े, पसलियों और प्लीहा को शक्ति प्राप्त होती है। इस आसन को करने से पेन्क्रियाज पर दबाव पड़ने के कारण मधुमेह के रोगियों को भी काफी लाभ मिलता है। यह आसन गर्दन और मेरुदंड के लिए भी लाभदायक है ।

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: मयूरासन

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'