Hanuman Chalisa
✕

पद्मासन : योगा फॉर मेमोरी

मन को एकाग्र करे पद्मासन

Written By WD
Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2010 (12:47 IST)
ND
सुख का अनुभव तभी किया जा सकता है, जब आप पूरी तरह स्वस्थ और तनाव रहित हों। पद्मासन आपका तनाव दूर कर मन को एकाग्र करने में मदद कर सकता है।

विधि
जमीन पर बैठकर बाएँ पैर की ए़ड़ी को दाईं जँघा पर इस प्रकार रखें कि एड़ी नाभि के पास आ जाए। इसके बाद दाएँ पैर को उठाकर बाईं जँघा पर इस प्रकार रखें कि दोनों एड़‍ियाँ नाभि के पास आकर मिल जाएँ।

मेरुदंड सहित कमर के ऊपरी भाग को पूरी तरह सीधा रखें। ध्यान रहे कि दोनों घुटने जमीन से ऊपर न उठें। इसके बाद दोनों हाथों की हथेलियों को गोद में रखते हुए स्थिर रहें। इसको पुनः पाँव बदलकर भी करना चाहिए। इसके बाद नाक के अगले भाग पर दृष्टि को स्थिर कर शांत बैठ जाएँ।

सावधानी
यह आसन ध्यान में बैठने वाले आसनों में से एक है। इसलिए इसमें मेरुदंड, कटिभाग और सिर को सीधा रखा जाता है। आसन करते समय आँखों को बंद कर लेना चाहिए, क्योंकि ज्यादा समय तक आँखें खुली रखने पर उनकी तरलता नष्ट होने का डर रहता है।

लाभ
यह आसन पैरों की वात आदि की तकलीफों को दूर करता है। टाँगों की संधियों और उससे संबंधित नस-नाड़‍ियों को लचीला और स्फूर्तियुक्त बनाता है। इस आसन को करने से बुद्घि सात्विक होती है। मन में स्थिरता आती है। स्मरण शक्ति एवं विचार शक्ति बढ़ती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'