dharma sangrah
✕

काम के बीच योगा टॉनिक

Written By WD
Updated: मंगलवार, 26 जून 2012 (18:11 IST)
FILE
सुबह और शाम काम ही काम। कॉलेज या ऑफिस से घर और घर से शुरू होता पुन: वही संघर्ष का सफर हमारी बॉडी को भी कमजोर कर देता है। आठ घंटे सोने के बाद भी आप तनाव मु‍क्त नहीं रह पाते, रिलैक्स नहीं हो पाते, तो इसका कारण ही यह है कि कुछ और तरह के टॉनिक की आपको जरूरत है। यहां योग के कुछ उपाय बताए जा रहे हैं जिन्हें अपना कर आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

योगा सं‍गीत : सर्वप्रथम आप योगा संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योगा संगीत से मतलब ऐसा शांतिमय संगीत या भजन जो मन को सुकून देता हो यही काम और आराम के बीच राम में रहने की स्थिति है। आप ॐ का उच्चारण भी धीमी आवाज में कर सकते हैं।

योगा प्राणायाम : प्राणायाम मन को भीतर तक शांत कर देता है। इससे मस्तिष्क के तंतुओं को आराम मिलता है। श्वासों को लय में लाने के लिए जरूरी है प्राणायाम। इससे जहां मस्तिष्क, आंखें तरोताजा हो जाती है वहीं फेफड़ें भी स्वस्थ और पुष्ट रहते हैं।

योगा ध्यान : ध्यान से जितना मस्तिष्क को लाभ मिलता है उससे कहीं अधिक शरीर को लाभ मिलता है। सिर्फ 10 मिनट का ध्यान आपकी 24 घंटे की थकान और तनाव को मिटाने में सक्षम है। प्राणायाम के बाद ध्‍यान करें।

हास्य योगा : सर्वेक्षण कहते हैं कि हर परिस्थिति में खुश और प्रसंन्न रहना लम्बी उम्र और स्वास्थ्य का राज है तो क्यों नहीं लॉफ्टर थेरेपी को अपने ‍जीवन का हिस्सा बना लें। सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय खूब जोर से हंसे। बिना मतलब के हंसने का मजा ही कुछ ओर है। हां, कभी मतलब के भी हंसने का मौका मिले तो चुके नहीं।

यौगिक आहार : इसके बाद जरूरी है शरीर पर ध्यान देना। शरीर बनता है आहार से। आहार में शरीर के लिए उचित पोषक तत्व होना जरूरी है। ना कम खाएं और ना ज्यादा, मसालेदार तो बिल्कुल ही नहीं। भोज के बीच में और बाद में पानी कतई नहीं पीएं। तामसिक और राजसिक भोजन को छोड़कर सात्विक भोजन को अपना मित्र बनाएं। निरोगी रहकर लम्बी उम्र चाहते हैं तो आहार पर ध्यान दें। यौगिक आहार का चयन करें। बस।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया