Daily Horoscope
✕

ईश्वर प्राणिधान योग का लाभ

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (23:33 IST)
FILE
योग के दूसरे अंग नियम का चौथा उपांग है ईश्वर प्राणिधान। इसे शरणागति योग या भक्तियोग भी कहा जाता है। यह योग मन के भटकाव को रोक कर शक्ति को एकत्रित और सक्रिय करने का योग है। ईश्वर को परमेश्वर, परमात्मा और ब्रह्म कहा जाता है। भगवान या देवता नहीं ।

ईश्वर प्राणिधान योग अनुसार उस एक को छोड़ जो तरह-तरह के देवी-देवताओं में चित्त रमाता है उसका मन भ्रम और भटकाव में रम जाता है, लेकिन जो उस परम के प्रति अपने प्राणों की आहुति लगाने के लिए भी तैयार है, उसे ही 'ईश्वर प्राणिधान' कहते हैं। ईश्वर उन्हीं के साथ हैं जो उसके प्रति शरणागत हैं।

मन, वचन और कर्म से ईश्वर की आराधना करना और उनकी प्रशंसा करने से चित्त में एकाग्रता आती है। इस एकाग्रता से ही शक्ति केंद्रित होकर हमारे दु:ख और रोग कट जाते हैं। 'ईश्वर पर कायम' रहने से शक्ति का बिखराव बंद होता है।

ईश्वर आराधना को 'संध्या वंदन' कहते हैं। संध्या वंदन ही प्रार्थना है। यह आरती, जप, पूजा या पाठ से भिन्न है। संध्या वंदन के नियम है और उसके तौर-तरीके भी हैं।

इसका लाभ : परमेश्वर की भक्ति का आधार सकारात्मक भावना है। हमारे भीतर प्रतिक्षण अच्‍छी और बुरी भावना की उत्पत्ति सांसारिक प्रभाव से होती रहती है। इस प्रभाव से बचकर जो व्यक्ति ईश्वर का चिंतन या मनन करते हुए स्वयं के भीतर सकारात्मक और निर्मल भाव का विकास करने लगता है तो इसके अभ्यास से धीरे-धीरे उसके आस-पास शांति और सुख का वातावरण निर्मित होने लगता है। अच्‍छे वातावरण में रोग और शोक को मिटाने की ताकत होती है।

परमेश्वर के प्रति ईमानदार व्यक्ति के जीवन में सभी कार्यों के शुभ परिणाम आने लगते हैं। ईश्‍वर से बगैर मांगे उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने लगती है। यह स्थिति शरणागति की होती है। शरणागति की स्थिति में भक्त लगातार ईश्वर की शरण में होता है। ईश्वर को छोड़कर किसी ओर को ईश्वर या ईश्वर तुल्य भी नहीं समझना चाहिए यही ईश्वर प्राणिधान योग है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें