dharma sangrah
✕

अस्थमा के लिए योग

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (23:23 IST)
FILE
अस्थमा फेंफड़ों से संबंधित बीमारी है। अस्थामा में छाती और गला संवेदनशील रहता है। अस्थामा का मरीज, धूल, धुवां या ज्यादा कोल्ड वातावरण बर्दाश्त नहीं कर सकता। जहां ज्यादा ऑक्सिजन नहीं है वहां रहने में भी उसे तकलीफ होती है। योग से अस्थमा से छुटकारा पाया जा सकता है।

अस्थामा में जहां आसन लाभदायक हैं वहीं योग क्रियाओं में सूत्रनेती, जलनेती, बंध और मुद्राएं भी जबरदस्त रूप से असरकार सिद्ध हुई है।

योग आसन : आसनों की शुरुआत आप अंगसंचालन से करें। अंग संचालन में अभ्यस्त होने के बाद क्रमश: बैठकर सिद्धासन, वक्रासन, अर्ध मत्येंद्रआसन करें। शवासन में लेटकर पवन मुक्तासन और हलासन करें। मकरासन में लेटकर भुजंगासन और धनुरासन करें। खड़े रहकर पर्वतासन, कटिचक्रासन और फिर चाहें तो सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं, सभी आसनों के विलोम आसन जरूर करें।

प्राणायम योग : प्राणायम में शुरुआत में अच्छे से अनुलोम-विलोम का अभ्यास करें और फिर इसके बाद किसी योग चिकित्सक से पूछकर कपालभाती और भस्त्रिका प्राणायम का अभ्यास कर सकते हैं।

मुद्रा योग : योग मुद्राओं में तड़ागी, अग्नि, गोरक्ष मन, प्रणाम, हस्तपात और महामुद्रा करना चाहिए।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष