Hanuman Chalisa

योग और खिलाड़ी

Updated: गुरुवार, 15 जून 2017 (17:08 IST)
यदि आप खिलाड़ी हैं या एथलीट हैं तो आपके लिए योग से बेहतर विकल्प नहीं। यह आपके शरीर को आपके मस्तिष्क के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए फुर्तीला और लचीला बनाने में कारगर सिद्ध हो सकता है। यह आपके भीतर अवरुद्ध हो गई ऊर्जा को स्वतंत्र कर उसे एक नई दिशा देता है। आप जितने जागरूक और सक्रिय रहेंगे उतने ही अपने खेल में माहिर होते जाएँगे। योग हर तरह के खेल में मदद कर सकता है।
 
निशानेबाजी और शतरंज : दोनों ही खेल में एकाग्रता, धैर्य और भविष्य की सोच का होना आवश्यक है। योग से यह सब कुछ पाया जा सकता है। एकाग्रता के लिए ध्यान या त्राटक साधना कर सकते हैं। इसी से धैर्य और दूरदृष्टि का जन्म होगा जो आपको शतरंज या निशानेबाजी का माहिर खिलाड़ी बना देगा।
 
क्रिकेट : क्रिकेट में एकाग्रता के अलावा फुर्ती और लचीलेपन का महत्व है। फुर्ती और लचीलेपन के लिए आप चाहें तो सिर्फ ध्यान और सूर्य नमस्कार से भी यह सब कुछ हासिल कर सकते हैं। फिर भी यदि आप भुजंगासन, हलासन, चक्रासन, पादहस्तासन और अंग-संचालन का अभ्यास करते रहें तो बेहतर होगा। 
 
फुटबॉल और टेनिस : अक्सर यह सुनने में आया है कि फुटबॉल और टेनिस खिलाड़ियों के पैरों या पिंडलियों में ऐंठन की शिकायत रहती है। उन्हें भी योग हर तरह से सहयोग कर सकता है। उन्हें वज्रासन, अंग-संचालन और प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए। इसके अलावा पैरों की मालिश और आयुर्वेदिक स्नान का मजा लें।
 
योग पैकेज : प्राणायाम में अनुलोम-विलोम। आसनों में अंग-संचालन, सूर्यनमस्कार, त्रिकोणासन, चक्रासन, ताड़ासन, कटिचक्रासन, पादहस्तासन, भुजंगासन, हलासन, ब्रह्ममुद्रा, वज्रासन और उष्ट्रासन।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख