dharma sangrah

पंचकर्म क्या है और जानिए इसके 5 फायदे

Updated: शनिवार, 25 जून 2022 (17:37 IST)
Benefits of Panchakarma : वर्षभर में कम से कम एक बार शरीर रूपी मशीन का शोधन पंचकर्म चिकित्सक के निर्देश में अवश्य करवाएं। पंचकर्म से हमारा कायाकल्प हो जाता है। सभी तरह के रोग और शोक तनाव आदि मिट जाते हैं। आओ जानते हैं कि क्या हैं पंचकर्म और क्या है इसके फायदे।
 
 
क्या है पंचकर्म (What is Panchakarma) : पंच कर्म या पंच क्रिया अर्थात पांच तरह की ऐसी क्रिया जिससे शरीर स्वस्थ होता है। इसके मुख्‍य प्रकार बताएं जा रहे हैं परंतु इसके उप-प्रकार भी है।
 
1. वमन क्रिया : इसमें उल्टी कराकर शरीर की सफाई की जाती है। शरीर में जमे हुए कफ को निकालकर अहारनाल और पेट को साफ किया जाता है।
 
2. विरेचन क्रिया : इसमें शरीर की आंतों को साफ किया जाता है। आधुनिक दौर में एनिमा लगाकर यह कार्य किया जाता है परंतु आयुर्वेद में प्राकृतिक तरीके से यह कार्य किया जाता है।
3. निरूहवस्थी क्रिया : इसे निरूह बस्ति भी कहते हैं। आमाशय की शुद्धि के लिए औषधियों के क्वाथ, दूध और तेल का प्रयोग किया जाता है, उसे निरूह बस्ति कहते हैं।
 
4. नास्या : सिर, आंख, नाक, कान और गले के रोगों में जो चिकित्सा नाक द्वारा की जाती है उसे नस्य या शिरोविरेचन कहते हैं।
 
5. अनुवासनावस्ती : गुदामार्ग में औषधि डालने की प्रक्रिया बस्ति कर्म कहलाती है और जिस बस्ति कर्म में केवल घी, तैल या अन्य चिकनाई युक्त द्रव्यों का अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है उसे अनुवासन या 'स्नेहन बस्ति कहा जाता है।
 
6. थैरेपी : कई जगहों पर पंचकर्म में अभ्यंगम, शिरोधारा, नेत्रतर्पण, पिडिचल, कटिवस्ति, उर्द्धवर्तनम, किझी, शिरोवस्थी, फूट मसाज, फैशियल एंड फेस पैक और वेट लॉस थैरेपी आदि की जाती है।
 
पंचकर्म के फायदे :

1. इससे लम्बी एवं रोगरहित आयु प्राप्त होती है। 
 
2. रक्तसंचार बढ़ता है, जिससे त्वचा कांतिमय होती है। 
 
3. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
 
4. शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को हटाकर वजन कम होता है। 
 
5. आर्थराइटिस, मधुमेह, तनाव, गठिया, लकवा, सिरदर्द व चिंता, एड़ी में दर्द, जोड़ों में दर्द, फटी व थकी एड़ियों में फायदा, स्मृति दोष, नेत्र रोगों से राहत, मानसिक तनाव दूर आदि शारीरिक और मानसिक रोगों में फायदे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख