Daily Horoscope
✕

कर्म सिद्धि योगा से मृत्यु का ज्ञान

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2015 (15:23 IST)
ND
योग सूत्र के विभूतिपाद में अष्ट सिद्धियों के अलावा अनेकों अन्य सिद्धियों का वर्णन मिलता है। उन्हीं में से एक है कर्म सिद्धि योग। माना जाता है कि इसे साधने से व्यक्ति को अपनी मृत्यु का पूर्व ज्ञान हो जाता है। यह बहुत ही सामान्य है।

श्लोक : ॥सोपक्रमं निरुपक्रमं च कर्म तत्संयमादपरांतज्ञानमरिष्टेभ्यो वा ॥- योग सूत्र 22 । [128]
अर्थात : सोपक्रम और निरुपक्रम, इन दो तरह के कर्मों पर संयम से मृत्यु का ज्ञान हो जाता है। सोपक्रम अर्थात ऐसे कर्म जिसका फल तुरंत ही मिलता है और निरुपक्रम जिसका फल मिलने में देरी होती है।

इन कर्मों में संयम करने से योगी को जब सिद्धि प्राप्त होती है, तो इससे उसे अपनी मृत्यु का ज्ञान हो जाता है। शास्त्रों में अनेक ऐसे चिह्नों का वर्णन मिलता है, जिनको जागते या सोते हुए देखने पर यह जाना जाता है कि मृत्युकाल समीप है।

कैसे होगा यह संभव : क्रिया, बंध, नेती और धौती कर्म से कर्मों की निष्पत्ति हो जाती है। निष्पत्ति अर्थात अच्छे-बुरे सभी तरह के कर्म शरीर और चित्त से हट जाते हैं। व्यक्ति शुद्ध, निर्मल बन जाता है। पुराने कर्मों का नाश हो जाता है। कर्मों की निष्पत्ति होने से व्यक्ति को स्वयं की मृत्यु का ज्ञान हो जाता है तथा वह स्वयं की मृत्यु के दिन और समय की घोषणा कर सकता है।

- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!