shradh paksha
✕

साल 2024 को अलविदा कहने के लिए भेजें ये खास शुभकामनाएं संदेश

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (12:50 IST)
Year Ending 2024: साल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जैसे-जैसे नया साल 2025 नजदीक आ रहा है, लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों को शुभकामनाएं भेजने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों को साल के अंत में कुछ खास संदेश भेजना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं बेहतरीन शुभकामनाएं संदेश।
1. "खुशियों की बोछार दोस्ती है,
एक खुबसूरत प्यार दोस्ती है,
साल तो आते जाते रहते हैं,
पर सदा बहार होती दोस्ती है।
हैप्पी न्यू ईयर दोस्त!

 
 2. मिले आपको शुभ संदेश,
धरकर खुशियों का वेश
पुराने साल को अलविदा कहें,
आने वाले नव वर्ष की हार्दिक बधाई।

3. नया साल आया बनकर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये दोस्त प्यारा।

4. सदा दूर रहो गम की परछाइयों से
सामना ना हो कभी तन्हाईयों से
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका,
यही दुआ है दिल की गहराइयों से
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल,
दौलत की न हो कमी आप हो जाएं मालामाल,
हस्ते मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका परिवार,
तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल।

6. साल आते रहेंगे और जाते रहेंगे,
लेकिन मेरा प्यार हमेशा परिवार के लिए एक जैसा बना रहेगा।
इसमें कभी कमी नहीं आएगी,
उल्टा यह दोगुनी गति से बढ़ेगा।
हैप्पी न्यू ईयर

7. इस नए साल में.. जो तू चाहे वो तेरा हो,
हर दिन ख़ूबसूरत और रातें रोशन हो,
कमियाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा यार,
नया साल मुबारक हो तुझे मेरे यार।

8. न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए
खुदा करे कि नया साल सब को रास आए
सपने लाया हूं...
दस्तक दी किसी ने कहा सपने लाया हूं,
खुश रहो आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हू।

9. सुख, संपत्ति, स्वरुप, संयम, सादगी,
सफलता, साधना, संस्कार, स्वास्थ्य,
सम्मान, शान्ति एवं समृध्दि की
मंगल कामनाओं के साथ मेरे एवं
मेरे परिवार की तरफ से आप एवं
आप के परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. कोई दुःख ना हो कोई गम न हो,
कोई आंख कभी भी किसी की नम न हो!
कोई दिल किसी का न तोड़े,
कोई साथ किसी का ना छोड़े!
बस प्यार का दरिया बहता हो,
ये काश 2024 ऐसा हो..!!
हैप्पी न्यू ईयर

11. बीते साल को विदा इस कदर करते हैं,
जो नहीं किया वो भी कर गुजरते हैं।
नए साल के आने की खुशियां तो सब मनाते हैं,
हम इस बार बीते साल की यादों का जश्न मनाते है।
हैप्पी न्यू ईयर

12. हम आपके दिल में रहते हैं,
इसलिए आपके सारे दर्द सहते हैं,
कोई हमसे पहले विश न कर दे आपको,
इसलिए सबसे पहले,
पूरे परिवार को हैप्पी न्यू ईयर की शुभकमनाएं देते हैं।
हैप्पी न्यू ईयर

13. हम तुमसे बेइंतहा मोहब्बत करेंगे,
फर्क नहीं पड़ता नया दिन और नया साल!

14. नया साल है आया अपने संग खुशिया है लाया,
आप हमारे साथ रहना दिल में यही अरमान है छाया।

15. फिर से नया साल आ गया हंसते हंसते
लो हमने आपको नया साल Wish किया नमस्ते नमस्ते।

16. खुश रहो आप हमेशा इतनी दुआ लाया हूं,
आपको हैप्पी न्यू ईयर विश करने आया हूं।

17. नवंबर गया, दिसंबर गया, गए सारे त्योहार,
नए साल की बेला पर झूम रहा संसार,
अब जिसका आपको था बेसब्री से इंतजार,
मंगलमय हो आपका 2024 का साल।

18. जनवरी गई, फरवरी गई,
गये सारे त्योहार।
नए साल की बेला पर झूम रहा संसार
अब जिसका आपको था बेसब्री से इंतजार,
मंगलमय हो आपके लिए 2024 का साल।
हैप्पी न्यू ईयर

19. हर दम खुशियां हो साथ
कभी दामन न हो खाली
हम सब की तरफ से
हैप्पी न्यू ईयर

20. कोई हार गया कोई जीत गया
ये साल भी आखिर बीत गया

ALSO READ: ये है साल 2025 में जनवरी से दिसंबर तक लंबी छुट्टियों का पूरा शेड्यूल, घूमने और आराम के लिए अभी से कर लें प्लानिंग
नव वर्ष की शुभकामनाएं न सिर्फ हमारे भावों को व्यक्त करते हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि हम अपने प्रियजनों के लिए कितना सोचते हैं। एक छोटी सी शुभकामना किसी के दिन को खास बना सकती है।
साल 2024 की विदाई और नए साल का स्वागत करने का यह सही समय है। इन शुभकामनाओं के जरिए आप अपने प्रियजनों के साथ अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं और उन्हें नए साल के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

इन संदेशों को आप WhatsApp या SMS पर अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेज सकते हैं। साथ ही Facebook, Instagram और Twitter जैसे प्लेटफॉर्म पर भी आप इन मैसेजेस को शेयर कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख