shradh paksha
✕

Year Ender 2021 : शेयर निवेशकों की संपत्ति साल 2021 में 78 लाख करोड़ रुपए बढ़ी

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (21:23 IST)
नई दिल्ली। शेयर निवेशकों की संपत्ति में 2021 में जोरदार उछाल आया। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के झटकों के बावजूद वर्ष 2021 में बाजार में तेजी के साथ इक्विटी निवेशकों की संपत्ति करीब 78 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।

कैलेंडर वर्ष 2021 घरेलू शेयर बाजारों के लिए ऐतिहासिक वर्ष साबित हुआ। शेयर बाजार ने 2021 के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े और 2021 के आखिरी कारोबारी दिन में भी वृद्धि दर्ज की। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में सालाना आधार पर 2021 में 10,502.49 अंक यानी 21.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सेंसेक्स मार्च 2020 में कोरोनावायरस महामारी के कारण बुरी तरह लुढ़कने के बाद इस साल 50,000 और 62,000 के स्तर को पार कर गया। शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक वर्ष 2021 के नौ महीने के दौरान लाभ में रहा और वर्ष के केवल तीन महीनों में घाटे के साथ बंद हुआ।

बाजार के लिए अगस्त सबसे अधिक लाभकारी रहा। इस दौरान बाजार ने 4,965.55 अंक या 9.44 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए भारी लाभ दर्ज किया। वहीं 19 अक्टूबर को बाजार अपने आज तक के सबसे उच्चतम स्तर 62,245.43 पर पहुंच गया था।

इस साल बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,96,692.95 करोड़ रुपए बढ़कर 2,66,00,211.55 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। निवेशकों की संपत्ति को दर्शाने वाला बाजार पूंजीकरण 18 अक्टूबर को 2,74,69,606.93 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।(भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

अगला लेख