Daily Horoscope
✕

Year Ender 2021 : भारतीयों ने 'वर्ककेशन' का खूब उठाया आनंद, पसंदीदा स्थानों में शीर्ष पर रहा पहाड़ी क्षेत्र

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (23:57 IST)
नई दिल्ली। भारतीयों ने इस साल घर से दूर एक सुंदर स्थान पर काम करने यानी 'वर्ककेशन' मॉडल का जमकर आनंद उठाया। ओयो ट्रैवलोपीडिया-2021 की रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। वर्ककेशन एक तरह से काम (वर्क) और छुट्टियों (वैकेशन) का मिश्रण है, जिसमें लोग अपने घर से दूर कहीं रहकर काम करने के साथ पर्यटन का भी आनंद ले सकते हैं।

दरअसल, 2020 में आई कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के बंद होने से लोगों को घर में रहने पर मजबूर होना पड़ा था, जो काफी समय से बाहर घूमना चाह रहे थे। उनमें से कई प्रतिबंध हटने के बाद पर्यटन स्थलों पर चले गए और वहीं से ऑनलाइन अपना काम भी शुरू कर दिया।

भारत में लगभग 65 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने पिछले छह महीनों में यात्रा की है और उनमें से अधिकांश ने अपने प्रियजनों से मुलाकात की, जबकि कुछ ने अपनी दैनिक दिनचर्या को छोड़कर छुट्टियां बिताने के लिए यात्रा की।

ओयो के साल के अंत के चौथे वार्षिक सूचकांक- ओयो ट्रैवलोपीडिया-2021 के अनुसार, इस वर्ष के दौरान लगभग 48 प्रतिशत भारतीयों ने घर से काम किया, जिनमें से 85 प्रतिशत ने वर्ककेशन पर काम करना या घर से दूर एक सुंदर स्थान से काम करने को अपनी पसंद बताया।

इनमें से 61 प्रतिशत ने वर्ककेशन पर रहकर काम किया। दिलचस्प बात यह है कि लगभग 27 प्रतिशत लोग महीनेभर वर्ककेशन पर रहे। साथ में काम और यात्रा करने की इस पहल के लिए लोगों के पसंदीदा स्थानों की सूची में पहाड़ी क्षेत्र शीर्ष स्थान पर हैं।

इसके बाद कई लोगों ने अपने गृहनगर और समुद्र तट से जुड़े स्थलों की यात्रा की और वहां अपना काफी समय बिताया। यह सर्वे भारत, इंडोनेशिया और यूरोप सहित कंपनी के कुछ प्रमुख बाजारों में इसके उपयोगकर्ता आधार के बीच यात्रा के इरादे और अपेक्षाओं का अध्ययन करने के लिए इसी महीने किया गया। इसमें लगभग 3,000 लोगों की प्रतिक्रियाएं ली गईं।

ओयो ट्रैवलोपीडिया-2021 की रिपोर्ट में पाया गया कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के साथ भारतीयों के बीच यात्रा की इच्छा बढ़ी है और उनका आत्मविश्वास फिर से वापस लौटा है।(भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख