dharma sangrah
✕

सबसे अधिक वनडे मैचों में कप्तानी का भारतीय रिकॉर्ड धोनी के नाम

Updated: मंगलवार, 10 मार्च 2015 (11:48 IST)
हैमिल्टन। महेंद्र सिंह धोनी भारत की तरफ से सबसे अधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आज यहां विश्व कप ग्रुप बी मैच में आयरलैंड के खिलाफ मैच में खेलकर मोहम्मद अजहरूद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी का कप्तान के रूप में यह 175वां वनडे मैच है जबकि अजहरूद्दीन ने 174 मैच में टीम की अगुवाई की थी।

इस मैच से पहले धोनी ने जिन 174 मैचों में कप्तानी की उनमें से 97 मैचों में भारत को जीत मिली जबकि 62 मैच उसने गंवाए। चार मैच टाई रहे जबकि 11 मैचों का परिणाम नहीं निकला।

भारत की तरफ से सर्वाधिक वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में धोनी (175) और अजहरूद्दीन (174) के बाद सौरव गांगुली (146), राहुल द्रविड़ (79), कपिल देव (74) और सचिन तेंदुलकर (73) का नंबर आता है। सर्वाधिक एकदिवसीय मैचों में कप्तानी का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (230 मैच) के नाम पर है। धोनी इस सूची में पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग (218), अजरुन रणतुंगा (193) और एलन बोर्डर (178) के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)