dharma sangrah
✕

विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2015 (19:28 IST)
विश्व कप 2015 में रनों की बरसात जारी है। पूल ए के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार विश्व कप में 400 से  ज्यादा का स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के द्वारा आठ साल पहले बनाए विश्व कप में सर्वाधिक रन (413) का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 417 रनों का स्कोर बनाकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 417 रन बनाकर विश्व कप में चौथी बार 400 से ज्यादा रन बनाए।
 
विश्व कप 2015 में  में 400 से ज्यादा रन बनने का यह तीसरा कारनामा है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका टीम वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ 400 से ज्यादा रन बनाकर यह कारनामा कर चुकी है। 
 
ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (133 गेंदों पर 178 रन) और स्टीवन स्मिथ (95) और ग्लेन मैक्सवेल ( 39 गेंदों में 88 रन) की मदद से 417 रनों का विशाल स्कोर बनाया। 
 
यह वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। यह रिकॉर्ड पहले भारतीय टीम के नाम था, जिसने वर्ल्ड कप 2007 में बरमूडा के खिलाफ 413 रन बनाए थे। 
 
वर्ल्ड कप में यह केवल चौथा मौका है जबकि किसी पारी में 400 रन बने। दो बार यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका ने किया है, जबकि एक-एक बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के नाम यह रिकॉर्ड है।
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई